नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? गिरिराज सिंह ने दिया जवाब Nitish Kumar : राज्यसभा जाने के बाद भी इस दिन तक CM की कुर्सी पर बने रहेंगे नीतीश कुमार, बिहार में इनके हाथ में होगी JDU की कमान! CTET 2026 उम्मीदवारों के लिए बड़ा अपडेट: आज जारी होगा आंसर-की और OMR शीट, ऐसे करें डाउनलोड Nitish Kumar : गजब संयोग: मार्च महीने में ही पहली बार CM पद की शपथ ली थी... नीतीश कुमार मार्च में ही छोड़ रहे मुख्यमंत्री की कुर्सी बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन बिहार में सियासी उलटफेर के बीच BJP दफ्तर पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, थोड़ी देर में राज्यसभा के लिए करेंगे नामांकन BIHAR NEWS : थोड़ी देर में अमित शाह पहुंचेगे पटना, नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत NDA कैंडिडेट के नामांकन में होंगे शामिल; नई सरकार का चेहरा भी होगा क्लियर Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा Nitish Kumar: मुख्यमंत्री आवास के बाहर बेकाबू हुए JDU कार्यकर्ता, जान बचाकर भागे बीजेपी कोटे के मंत्री; MLC की गाड़ी को भी घेरा
11-Jul-2022 07:55 PM
GOPALGANJ: बिहार के गोपालगंज से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आपत्तिजनक तस्वीर पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने एक युवक को धर दबोचा है। युवक की पहचान नबी हुसैन के बेटे अरमान अली के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
आरोपी युवक बैकुंठपुर थाना क्षेत्र के गंधुआ गांव का रहने वाला है। बताया जाता है कि बीजेपी के जिला मंत्री शुभनारायण सिंह ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर यह बताया था कि थानाक्षेत्र में रहने वाले रहमान अली ने पीएम मोदी की आपत्तिजनक फोटो अपने फेसबुक अकाउंट से पोस्ट किया है। उसकी इस हरकत से हमें ठेस पहुंचा है। अरमान अली ने माहौल को बिगाड़ने की कोशिश की है। इसलिए उन्होंने पुलिस से इस युवक पर कार्रवाई किए जाने की मांग की थी।
बीजेपी नेता द्वारा केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने आरोपी को बैकुंठपुर के गंधुआ गांव से गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस दौरान उसने खुद को बेकसुर बताया। रहमान का कहना है कि उसके ऊपर लगे सभी आरोप गलत और बेबुनियाद है।
रहमान ने यह भी कहा कि उसे ठीक से मोबाइल तक चलाने नहीं आता है। जिस पोस्ट की बात की जा रही है वो उसने नहीं की है। यह सरासर गलत आरोप हमारे ऊपर लगाया जा रहा है। अरमान यह भी कहता है कि उसका मोबाइल उसके दोस्तों ने गेम खेलने के लिए लिया था। उसे तो मोबाइल ठीक से ऑपरेट करना भी नहीं आता है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।