ब्रेकिंग न्यूज़

JDU meeting : नीतीश के एक फैसले से क्यों बदल गया जेडीयू का माहौल? मंत्री ने दिया चौंकाने वाला बयान; पढ़िए क्या कहा Bihar Crime News : आम के पेड़ से लटके मिले किशोरी और युवक के शव, गांव में मची सनसनी UPSC Result 2025 : बिहारियों का फिर बजा डंका, जानिए कितने अभ्यर्थी हुए सफल, यहां देखें लिस्ट Bihar politics : बिहार की सियासत में नया अध्याय : निशांत ने संभाली JDU की कमान ! संजय झा के घर विधायकों के साथ हाईलेवल मीटिंग, बनी यह ख़ास रणनीति HRMS Portal Railway: महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए रेलवे का बड़ा कदम, अब इस तरह से कर सकेंगी शिकायत Bihar News : एक ही परिवार से उठी दो अर्थी, मामा-भांजे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत IAS SUCCESS STORY : छोटे से गांव का बड़ा कमाल : कोचिंग नहीं की… फिर भी UPSC में टॉप! पटना के इशित्व ने कर दिखाया कमाल; सक्सेस स्टोरी हो रही वायरल Bihar Ration Card eKYC : बिहार में राशन कार्डधारियों को इस डेट तक हर हाल में करना होगा यह काम, डेढ़ करोड़ लाभुकों का कट सकता है नाम BJP सांसदों को जारी हुआ व्हिप: 9 और 10 मार्च को सदन में हर हाल में उपस्थित रहना होगा, जानें वजह LPG Price Hike : घरेलू रसोई गैस सिलेंडर महंगा, 14.2 किलो LPG के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी, आज से लागू नया रेट

प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया छोड़ने के ऐलान पर भारी खलबली, रात भर ट्रेंड करता रहा #NoSir

03-Mar-2020 07:20 AM

DELHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने के विचार के बाद रात भर खलबली मची रही. ट्वीटर पर रात भर #NOSir ट्रेंड करता रहा. बड़ी तादाद में लोग प्रधानमंत्री से सोशल मीडिया नहीं छोडने की अपील करते रहे. राहुल गांधी और अखिलेश यादव जैसे विपक्षी नेताओं ने प्रधानमंत्री पर कटाक्ष जरूर किया लेकिन बड़ी तादाद में लोगों ने नरेंद्र मोदी के साथ खुद भी सोशल मीडिया छोड़ने का एलान कर दिया. 


सोमवार की रात 8.58 में आया तूफान
दरअसल, सोमवार की रात 8 बजकर 58 मिनट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक ट्वीट ने सोशल मीडिया पर तूफान खड़ा कर दिया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया “इस रविवार से मैं फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यू-ट्यूब पर सभी खातों को छोडऩे के बारे में विचार कर रहा हूं. इस बारे में आगे जानकारी दूंगा”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सोशल मीडिया छोड़ने वाले विचार के साथ ही ट्विटर पर ट्रेंड की बाढ़ आ गई। ट्विटर पर रात भर #NoSir ट्रेंड करता रहा. बड़ी तादाद में लोग प्रधानमंत्री के फैसले से हैरान थे. वे ट्वीटर के जरिये उनसे ऐसा न करने की अपील कर रहे थे. हजारों की तादाद में ऐसे लोग भी थे जो ये कह रहे थे कि प्रधानमंत्री के कारण ही वे ट्वीटर या सोशल मीडिया के दूसरे माध्यमों से जुड़े हैं. अगर प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया छोड़ा तो वे भी इसे छोड़ देंगे.

अमृता फडणवीस ने कहा प्रधानमंत्री का अनुसरण करेंगी 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ट्विटर, फेसबुक और यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया एकाउंट्स छोड़ने वाले ट्वीट के कुछ ही देर बाद महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस का ट्वीट आया. अमृता ने कहा कि वे अपने नेता नरेंद्र मोदी का अनुसरण करेंगी. अमृता ने ट्वीट किया‘‘कभी कभी छोटे निर्णय हमारा जीवन बदल देते हैं. मैं अपने नेता के बताए रास्ते का अनुसरण करूंगी.’’

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया भर में सोशल मीडिया के अगुआ माने जाते हैं.  फेसबुक और ट्विटर पर नरेंद्र मोदी के काफी फॉलोअर्स है. ट्विटर पर नरेंद्र मोदी को फॉलो करने वालों की तादाद 5 करोड़ 33 लाख 70 हजार से ज्यादा है. नरेंद्र मोदी खुद 2373 लोगों को फॉलो करते हैं. फेसबुक पर नरेंद्र मोदी के 4 करोड़ 45 लाख फॉलोअर्स हैं तो इंस्टाग्राम पर 3 करोड़ 52 लाख और यूट्यूब पर 45 लाख फॉलोअर्स हैं.