Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश
12-May-2024 09:02 PM
By First Bihar
PATNA: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पटना में रोड शो किया। पटना के लोगों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। पटना के भट्टाचार्या मोड़ से शुरू हुआ रोड शो पीरमुहानी, कदमकुआं, ठाकुरबाड़ी, बाकरगंज होते हुए उद्योग भवन के पास पहुंचा जहां रोड शो का समापन हुआ। भगवा रंग की गाड़ी में पीएम मोदी ने रोड शो किया। इस दौरान पीएम मोदी के साथ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, सम्राट चौधरी, रविशंकर प्रसाद मौजूद रहे।
पीएम मोदी के रोड शो पर राजद नेता तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया आई है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि अभी तो एक करोड़ वाला जॉब शो बाकिये है। तेजस्वी ने कहा कि बीजेपी वाले हिल गये है। हमलोग 15 अगस्त की बात करते थे। राहुल गांधी जी ने भी कहा है कि 15 अगस्त को लोगों को बेरोजगारी से आजादी दिलाएंगे। यही लोगों की भी कामना है।
तेजस्वी ने कहा कि लोग यही चाहते हैं कि नौकरी मिले। सरकार का दायित्व है जो जनता चाहती है वो करें। लोग नौकरी मांग रहे हैं। सरकार का दायित्व बनता है कि नौकरी दें। तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि हमारा तो 𝐉𝐨𝐛 𝐒𝐡𝐨𝐰 बाकिये है। 𝐈𝐍𝐃𝐈𝐀 गठबंधन की सरकार बनते ही 𝟏𝟓 अगस्त से युवाओं को नौकरियां मिलने की शुरुआत होगी।