Bihar News: घरेलू कलह से दंपति ने उठाया खौफनाक कदम, महिला की हालत गंभीर, पीएमसीएच रेफर प्रेम-प्रसंग में विवाहिता की हत्या, गला काटकर शव कुएं में फेंका, 5 आरोपी गिरफ्तार रसोई गैस ब्लास्ट से 4 लोग झुलसे, अवैध रूप से रखा गया था 60 सिलेंडर पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, देखिए.. गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? गूगल मैप पर भरोसा जान पर पड़ा भारी: रेलवे ट्रैक पर फंस गई कार, तभी आ गई अमृत भारत ट्रेन; जानिए.. फिर क्या हुआ? शराबबंदी का हाल हुआ बेहाल: कंटेनर से करीब 40 लाख की शराब जब्त, इतनी बड़ी खेप कैसे पहुंची बिहार? पटना में रिसेप्शन पार्टी के दौरान डबल मर्डर का खुलासा, 24 करोड़ की जमीन के लिए दो भाईयों की गोली मारकर की गई थी हत्या Bihar crime news : अपराधियों ने किया बड़ा कांड, इस जगह घर के भीतर हत्या; इलाके में मचा हडकंप
23-Aug-2021 04:30 PM
PATNA : आज दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सीएम नीतीश के नेतृत्व में बिहार के डेलिगेशन से जातिगत जनगणना के मुद्दे पर बातचीत की. इस शिष्टमंडल में सन ऑफ़ मल्लाह यानी कि मुकेश सहनी भी शामिल थे, जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए बिहार से मछली लेकर गए थे. प्रधानमंत्री को मछली देकर उन्होंने कहा कि मछली से जतरा बनता है.
साल 2021 में प्रस्तावित जनगणना में जाति आधारित जनगणना कराने की मांग को लेकर प्रधानमंत्री के पास पहुंचे बिहार सरकार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री मुकेश सहनी ने पीएम को मछली गिफ्ट किया. इस बात की जानकारी मंत्री मुकेश सहनी ने खुद ट्वीट कर दी है. अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मुकेश सहनी ने लिखा कि "बिहार में एक कहावत है कि मछली से किसी काम की शुरुवात या जतरा शुभ होता है. इसलिए मैंने माननीय प्रधानमंत्री जी को चांदी का मछली सप्रेम भेंट किया. "
एक अन्य ट्वीट में मुकेश सहनी ने लिखा कि "आज माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. बैठक में सभी प्रतिनिधियों ने अपना विचार रखा. सबकी एकमत थी कि देश में जातीय जनगणना होनी चाहिए. मैंने भी जातीय जनगणना एवं समाज के अन्य मुद्दों को माननीय प्रधानमंत्री जी के सामने रखा. आशा है कि माननीय प्रधानमंत्री जी जातीय जनगणना के मामले में सकारात्मक निर्णय लेंगे."
बिहार में एक कहावत है कि मछली से किसी काम की शुरुवात या जतरा शुभ होता है इसलिए मैंने माननीय प्रधानमंत्री जी को चांदी का मछली सप्रेम भेंट किया। (3/3)
— Mukesh Sahani (@sonofmallah) August 23, 2021
गौरतलब हो कि बिहार में बीते कई दिनों से जातीय जनगणना कराने को लेकर सियासत तेज है. विपक्ष के नेताओं के साथ-साथ सूबे के मुखिया नीतीश कुमार खुद भी चाहते हैं कि एक बार देश में जातीय जनगणना हो जाए. ताकि किनकी कितनी संख्या है इसका सही पता चले, जिसके बाद उनके उत्थान के लिए योजनाएं बनाई जा सकें. ऐसे में विपक्ष ने जब इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री से बात करने की अपील की, तो उन्होंने तुरंत पत्र लिखकर प्रधानमंत्री से बातचीत के लिए वक्त मांगा था.
आज माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी के नेतृत्व में बिहार के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी से मुलाकात किया।
— Mukesh Sahani (@sonofmallah) August 23, 2021
बैठक में सभी प्रतिनिधियों ने अपना विचार रखा। सबकी एकमत थी कि देश में जातीय जनगणना होनी चाहिए। (1/3) pic.twitter.com/ZRNnXSiyQ7