बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
19-Feb-2020 06:33 PM
PATNA: पीएम नरेंद्र मोदी के लिट्टी चोखा खाते ही ट्विटर पर #Biharelection2020 ट्रेंड करने लगा. पीएम के लिट्टी खाने को लेकर लोग इसको चुनावी स्टंट बता रहे हैं. इसको लेकर लोग अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं.
कई एनडीए नेताओं ने भी शेयर किया फोटो
पीएम मोदी के लिट्टी खाने का फोटो शेयर करते ही बिहार के नेताओं में इसे शेयर करने की होड़ मच गई. मंत्री मंगल पांडेय ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि ’’इंडिया गेट पर चल रहे हुनर हाट मेले में अचानक पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के प्रसिद्ध लिट्टी- चोखा का लुफ्त उठाया .प्रधानमंत्री जी के दिल में बिहार बसता है. बिहारी व्यंजन को पसंद करते हैं.’’ केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने कहा कि ’’बिहार के मशहूर व्यंजन लिट्टी चोखा का आनंद लिया और इसके स्वाद की मुक्त कंठ से सराहना की.’’ जदयू नेता और मंत्री संजय झा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा कि’’ पीएम मोदी को लिट्टी चोखा खाते देख खुशी हुई. बिहार के लाखों लोगों के लिए यह व्यंजन सादगी,विनम्रता और यह हमारी महान पाक कला का हिस्सा है. यह गौरव की बात भी है.’’
हुनर मेला में पीएम मोदी ने खाया लिट्टी चोखा
पीएम नरेंद्र मोदी आज इंडिया गेट लॉन में आयोजित हुनर हाट देखने पहुंचे हैं. पीएम मोदी को अपने साथ पाकर वहां मौजूद कारीगर और आम लोगों का चेहरा खिल उठा.यही नहीं बिहारी व्यंजन स्टाल पर जाकर पीएम मोदी ने लिट्टी चोखा खाया और इसके स्वाद के बारे में लोगों को बताया. पीएम मोदी ने लिट्टी खाने से पहले इसके बारे में बनाने वाले से बातचीत की और उसके बाद पत्तल में लिट्टी, चोखा, चटनी और हरी मिर्च के साथ बिहार के इस व्यंजन का आनंद लिया. खुद पीएम मोदी ने इसका फोटो शेयर किया और लिखा कि चाय के साथ भोजन में स्वादिष्ट लिट्टी चोखा था. जिसके बाद यह फोटो सोशल मीडिया में ट्रेड करने लगा है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...