मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
17-Sep-2021 06:14 PM
PATNA : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बर्थ डे पर सिर्फ बीजेपी ही नहीं बल्कि केंद्र में मंत्री बन चुके पशुपति कुमार पारस की पार्टी ने जमकर जश्न मनाया. पटना में लोजपा (पारस) ने स्लम के बच्चों को जुटाया औऱ उन्हें मिठाई खिलाकर नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की खुशियां मनायी.

दरअसल पशुपति कुमार पारस ने एलान किया था कि उनकी पार्टी प्रधानमंत्री का जन्मदिन धूमधाम के साथ मनायेगी. इसके तहत की दिल्ली में पशुपति कुमार पारस के घर पर भी समारोह का आय़ोजन किया गया. वहीं पटना के लोजपा दफ्तर में स्लम एरिया के बच्चों के साथ प्रधानमंत्री का बर्थडे मनाया गया.

लोजपा(पारस) के कोषाध्यक्ष सुनील सिन्हा ने बताया कि झोपड़पट्टी में रहने वाले करीब तीन सौ बच्चों के साथ प्रधानमंत्री का बर्थ डे सेबेब्रेट किया. गरीब बच्चों के बीच 71 किलो लड्डू बांटा गया. उन्हें देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया गया. सुनील सिन्हा ने बताया कि पटना लोजपा कार्यकर्ताओँ ने झोपड़पट्टी में जाकर भी मिठाइयां बांटी और प्रधानमंत्री का जन्मदिन मनाया.
