खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
13-Apr-2020 02:25 PM
DELHI : कोरोना संकट के बीच इंडिया में मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं. हिंदुस्तान में कल यानी कि 14 अप्रैल को लॉकडाउन की 21 दिनों की अवधि खत्म होगी. इसी बीच एक दी खबर निकल कर सामने आ रही है दिल्ली से जहां पीएम मोदी ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है कि कल सुबह 10 बजे वह देश को संबोधित करेंगे.
देश में कोरोना के लिए मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. देश में कोरोना से अब तक 308 लोगों की मौत हो चुकी है. वहीं मरीजों का आंकड़ा नौ हजार को पार कर गया है. हेल्ख मिनिस्ट्री के मुताबिक देश में 9152 लोग कोरोना से संक्रमित हैं. पिछले 24 घंटे में कोरोना ने 35 लोगों को अपना शिकार बनाया है. कई केन्द्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने सोमवार को अपने-अपने कार्यालयों से काम करना शुरू कर दिया. ज्यादातर मंत्री और अधिकारी कोरोना वायरस महामारी के मद्देनजर सरकार द्वारा ‘घर से काम करने’ संबंधी निर्देश का पालन कर रहे हैं. सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, खेल एवं युवा मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल उन मंत्रियों में शामिल थे जो सोमवार की सुबह अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपने-अपने कार्यालय पहुंचे.
कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर से लगातार चौंकाने वाले आंकड़े आ रहे हैं. ऐसा ही एक आंकड़ा अमेरिका के शहर न्यू यॉर्क से आया है. न्यू यॉर्क में कोरोना के मरीजों की संख्या चीन और पूरे ब्रिटेन से ज्यादा हो गई है. न्यू यॉर्क में इस वक्त कोरोना के 189,415 मरीज हैं. जबकि चीन में 82,160 और ब्रिटेन में 84,279 मरीज हैं. अमेरिका के न्यूयार्क राज्य में बीते 24 घंटे में 758 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो गई. न्यूयार्क के गवर्नर एंड्रयू क्युमो ने कहा कि संख्या में बहुत अधिक कम तो नहीं लेकिन कुछ कमी तो आई है. 11 अप्रैल को संक्रमण से 758 लोगों की मौत हुई. राज्य में कोविड-19 से 1,80,458 से अधिक लोग संक्रमित हैं और मरने वालों की संख्या 9,385 है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...