मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज
23-Mar-2022 11:28 AM
DESK : हैदराबाद में एक कबाड़ गोदाम में आग लगने से 11 मजदूरों की जिंदा जलकर मौत हो गई. सभी मजदूर बिहार के रहने वाले थे. इस हादसे पर पीएम नरेन्द्र मोदी ने दुख जताया है और सभी मृतको के परिजन के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए 2-2 लाख का आर्थिक सहयोग का ऐलान किया है. प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते इसकी घोषणा की है.
वहीं तेलंगाना CM के.सी.राव ने सिकंदराबाद के भोईगुड़ा टिम्बर डिपो में आग लगने से बिहार के मजदूरों की मौत पर शोक व्यक्त किया. उन्होंने परिजनों को 5-5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की और मुख्य सचिव को घटना में मारे गए श्रमिकों के शवों को भेजने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया.
यह घटना बुधवार तड़के की है जहां हैदराबाद के भोईगुड़ा इलाके के लोहे और प्लास्टिक के कबाड़ वाले एक गोदाम में भीषण आग लग गई. जिसमें 11 मजदूर जिंदा जल गए. आपको बता दें कि दमकल विभाग के अधिकारियों ने अब तक 11 शव बरामद किए हैं और माना जा रहा है कि ये सभी बिहार के प्रवासी मजदूर हैं. मुशीराबाद पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक आग सुबह करीब 4 बजे लगी, जब सिकंदराद रेलवे स्टेशन के करीब आवासीय कॉलोनी में घनी आबादी वाले भोईगुडा इलाके में आईडीएच कॉलोनी में गोदाम की ऊपरी मंजिल में लगभग 13 कर्मचारी सो रहे थे. पुलिस ने इस घटना पर बताया कि हमने अब तक 11 शव बरामद किए हैं. वे सभी पूरी तरह से जले हुए हैं. एक और व्यक्ति के झुलस गया है.