बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर Bihar News : पटना में रहस्यमयी मौत! शव मिला, जांच से पहले ही पुलिस रवाना; मचा हडकंप Patna Metro : 26 मार्च को पटना मेट्रो फेज-2 का उद्घाटन संभव, चार स्टेशनों के बीच शुरू होगा सफर बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ बिहार के इस जिले में करीब दर्जनभर सड़कों की बदलेगी सूरत, सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ RTO online services : घर बैठे बनाएं लर्निंग लाइसेंस! RTO जाने की झंझट खत्म, मिनटों में पूरा होगा प्रोसेस बिहार में भगवान भी सुरक्षित नहीं: हनुमान मंदिर से लाखों के गहने चोरी, चांदी का गदा और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए चोर
03-Jul-2020 10:08 AM
DESK : भारत-चीन विवाद के बीच शुक्रवार की सुबह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक लेह पहुंचे हैं. पीएम मोदी के साथ CDS बिपिन रावत भी हैं. इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों से मुलाकात की. इससे पहले सिर्फ चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत को इस दौरे के लिए आना था.
लेकिन अचानक पीएम मोदी भी लेह पहुंच गए हैं और वहां जवानों से मुलाकात कर रहे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अपने इस दौरे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 कॉर्प्स के अधिकारियों से बात करेंगे और भारत चीन विवाद को लेकर CDS बिपिन रावत के साथ मिलकर मौजूदा स्थिति का जायजा लेंगे.
बता दें कि मई से ही चीन के साथ बॉर्डर पर तनाव जारी है और बॉर्डर पर लगातार गंभीर स्थिति बनी हुई है. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यहां पर पहुंचना हर किसी को चौंकाता है.इससे पहले शुक्रवार को सिर्फ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लेह जाना था, लेकिन गुरुवार को उनके कार्यक्रम में बदलाव कर दिया गया. इसके बाद तय था कि CDS बिपिन रावत लेह का दौरा करेंगे और जवानों से मिलेंगे. लेकिन शुक्रवार की सुबह पीएम मोदी भी CDS बिपिन रावत के साथ लेह पहुंचे हैं.
गौरतलब है कि लद्दाख बॉर्डर पर तनाव के बीच 15 जून को गलवान घाटी में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी. जिसमें भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए थे और कई जवान घायल हुए थे. इसके बाद से भारत-चीन बार्डर पर तनाव जारी है.