ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना

Home / news / PM मोदी आज संसदीय क्षेत्र वाराणसी में, कई योजनाओं की करेंगे शुरुआत

PM मोदी आज संसदीय क्षेत्र वाराणसी में, कई योजनाओं की करेंगे शुरुआत

16-Feb-2020 09:38 AM

VARANASI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दौरे पर होंगे। प्रधानमंत्री वाराणसी में एक साथ लगभग 30 से ज्यादा योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इन योजनाओं में बीएचयू के अंदर 430 बेड वाले सुपर स्पेशलिटी अस्पताल भी शामिल है। इसके साथ ही प्रधानमंत्री मोदी महाकाल एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। 


महाकाल एक्सप्रेस 3 ज्योतिर्लिंग का दर्शन कराने वाली पहली ट्रेन होगी। महाकाल एक्सप्रेस के जरिए यात्री वाराणसी, उज्जैन और ओंकारेश्वर के ज्योतिर्लिंगों का दर्शन कर पाएंगे। पीएम मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल सेंटर में दीनदयाल उपाध्याय की 63 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। 


वाराणसी पहुंचने के बाद पीएम मोदी सबसे पहले जगदगुरु विश्वराध्य गुरुकुल के शताब्दी समारोह मैं शामिल होंगे। लगभग 1 बजे पीएम मोदी पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल सेंटर में प्रतिमा का अनावरण करेंगे। साथ ही साथ 3 बजे एक हस्तशिल्प प्रदर्शनी का भी शुभारंभ करेंगे। पीएम मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है सुरक्षा व्यवस्था मैं एसपी रैंक के 18 अधिकारी जबकि 20 एडिशनल एसपी और 40 डिप्टी एसपी को तैनात किया गया है।