भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर
12-May-2020 12:14 PM
DELHI: इस वक्त की बड़ी खबर दिल्ली से आ रही है. एक बार फिर से देश के लोगों को पीएम नरेंद्र मोदी संबोधित करने वाले हैं. वह रात बजे लाइव होंगे.बताया जा रहा है कि लॉकडाउन बढ़ाने को लेकर फैसला हो सकता है. क्योंकि कल कई सीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने की अपील की थी. पीएमओ ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर इसकी जानकारी दी है.
लॉकडाउन बढ़ाने पर हो सकता है फैसला
बीते दिन पीएम ने कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की थी. इस बैठक के बाद कई मुख्यमंत्रियों ने यह साफ संकेत दिया था कि देश में लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया जा सकता है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत कई राज्यों के सीएम ने लॉकडाउन बढ़ाने की अपील की थी. आज रात के 8 बजे के संबोधन में प्रधानमंत्री कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं.
बड़े फैसले को लेकर कर चुके हैं संबोधित
कोरोना संकट के बीच पीएम नरेंद्र मोदी कई बार देशवासियों को संबोधित कर चुके हैं. चाहे वह 22 मार्च को जनता कर्फ्यू का एलान हो गया. चाहे कोरोना वॉरियर्स के सम्मान को लेकर ताली और थाली बजाने की बात हो. इसके अलावे वह लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा भी खुद आकर किए हैं. बता दें कि देश में कोरोना का संकट तेजी से बढ़ रहा है. भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 70 हजार को पार कर गई है. कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 70,756 है. इनमें 46008 एक्टिव पेशेंट है. 2293 लोगों की मौत हुई है जबकि 22455 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं. वही, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 17 मई के बाद क्या दिल्ली में लॉकडाउन में ढील देनी चाहिए ? कितनी ढील देनी चाहिए ? इसको लेकर जनता से उन्होंने सुझाव मांगा है.