ब्रेकिंग न्यूज़

क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल बिहार में भूमि विवाद को लेकर हिंसक झड़प, फर्नीचर दुकान में लूटपाट के बाद लगाई आग; दोनों पक्ष से कई लोग घायल पटना में रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने कसी कमर, महावीर मंदिर इलाके में हाई अलर्ट; चप्पे-चप्पे पर रहेगी पैनी नजर

Home / news / PM मोदी आज करेंगे मन की बात, चीन से हालिया तनाव पर रख...

PM मोदी आज करेंगे मन की बात, चीन से हालिया तनाव पर रख सकते हैं विचार

28-Jun-2020 07:58 AM

DELHI : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 'मन की बात' कार्यक्रम में देशवासियों के साथ जुड़ने वाले हैं प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे 'मन की बात' कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। जून महीने का अंतिम रविवार होने के कारण प्रधानमंत्री आज 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित करने वाले हैं। माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री चीन से हालिया तनाव को लेकर आज के कार्यक्रम में अपने विचार रख सकते हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना संक्रमण के दौरान दो दफे देशवासियों से 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए संवाद कर चुके हैं। पिछली बार प्रधानमंत्री ने 31 मई को 'मन की बात' कार्यक्रम में लोगों से अपील की थी कि वह अपनी सुरक्षा का खास ख्याल रखें। पीएम ने कहा था कि कोरोना का संक्रमण अभी भी देश और दुनिया के सामने बना हुआ है लिहाजा सोशल डिस्टेंसिंग सहित बाकी नियमों के पालन में कोई कोताही नहीं करनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साल 2014 से लगातार 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए देशवासियों को संबोधित करते आ रहे हैं। आज उनके 'मन की बात' श्रृंखला का 66वां एपिसोड होगा। 


मन की बात कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी आज चीन से मौजूदा तनाव को देखते हुए आत्मनिर्भरता को फोकस कर सकते हैं। खासतौर पर चीनी उत्पाद को लेकर प्रधानमंत्री किस तरह का नजरिया रखते हैं इसका सबको इंतजार है।