ब्रेकिंग न्यूज़

पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज कैमूर में जहरीला बीज खाने से 8 बच्चे बीमार, भभुआ सदर अस्पताल में भर्ती मधेपुरा में BPSC की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के कमरे में मिली लाश, इलाके में सनसनी Bihar News: CM नीतीश का बड़ा ऐलान, बाकी बचे इन 213 प्रखंडों में तुरंत खुलेंगे कॉलेज,जुलाई 2026 से शुरू होगी पढ़ाई...

PM मोदी आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त, खातों में आएंगे 17 हजार करोड़ रुपए

PM मोदी आज जारी करेंगे किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त, खातों में आएंगे 17 हजार करोड़ रुपए

27-Jul-2023 08:26 AM

By First Bihar

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 11:00 पीएम किसान सम्मान निधि की 14 मई किस्त जारी करेंगे। इसके जरिए 8.5 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खाते में सीधे 17 हजार करोड़ रुपए की धनराशि जारी की जाएगी। इस मौके पर पीएम लाभार्थियों से संवाद भी करेंगे और किसानों के लिए कुछ योजनाओं भी शुरू की जाएंगी।


दरअसल, किसानों को लाभ पहुंचाने वाले एक महत्वपूर्ण कदम में प्रधानमंत्री एक लाख पीएम किसान समृद्धि केंद्र राष्ट्र को समर्पित करेंगे। पीएम किसान सम्मान निधि किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए फरवरी 2019 में शुरू की गई एक केंद्रीय योजना है। केंद्र सरकार किसानों की आर्थिक मदद के लिए सालाना छह हजार रुपये देती है। ये रकम तीन किस्त में दी जाती है।


मालूम हो कि,किसान सम्मान निधि चार महीने के अंतराल पर ये किस्त दी जाती है। पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त का फायदा सिर्फ उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनका अकाउंट आधार और भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (एनपीसीआइ) से लिंक होंगे। हर चार महीने में तीन बराबर किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये का वित्तीय लाभ किसानों के बैंक खातों में स्थानांतरित किया जाता है। 


आपको बताते चलें कि,पीएम मोदी राजस्थान के सीकर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में विभिन्न विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे। वह ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) पर 1500 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) की ऑनबोर्डिंग का शुभारंभ करेंगे। इससे डिजिटल मार्केटिंग, ऑनलाइन भुगतान, बिजनेस-टू-बिजनेस (बी2बी) और बिजनेस-टू-कंज्यूमर लेनदेन में आसानी होगी।