ब्रेकिंग न्यूज़

मुंगेर में इंटर परीक्षार्थी 3 दिन से लापता, दोस्त पर अपहरण का आरोप RJD के पूर्व विधायक रियाजुल हक ने थामा JDU का दामन, लालू-तेजस्वी की पार्टी को बड़ा झटका 8 फरवरी से बिहार यात्रा पर निकलेंगे प्रशांत किशोर, हार के बाद जन सुराज को नए सिरे से खड़ा करने की तैयारी पूर्णिया में जमीन विवाद बनी बड़ी समस्या, शिवम मेडिकल कॉलेज निर्माण में अड़चन का आरोप नीट छात्रा की संदिग्ध मौत के बाद बड़ा फैसला: बिहार में गर्ल्स हॉस्टल-लॉज के लिए नियम सख्त, 24 घंटे महिला वार्डन अनिवार्य, जानिये पूरी गाईडलाइन झारखंड के गोड्डा हॉस्टल से फरार 4 नाबालिग बच्चे जमुई स्टेशन पर बरामद, GRP ने परिजनों से मिलाया PMCH और NMCH में फ्लाइंग स्क्वायड की रेड, पकड़ा गया दलाल सफाईकर्मी टर्मिनेट बिहार से लापता 3 नाबालिग बच्चियां दिल्ली से बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के हवाले गुलज़ारबाग़ प्रिंटिंग प्रेस के दुर्लभ दस्तावेजों का डिजिटलीकरण, मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण बदहाली का आलम देखिये: दिन के उजाले में मरीज का मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुआ ईलाज

पीएम मोदी आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की देंगे सौगात, दिल्ली से चित्रकुट की कम होगी दूरी

पीएम मोदी आज बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की देंगे सौगात, दिल्ली से चित्रकुट की कम होगी दूरी

16-Jul-2022 10:22 AM

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शनिवार को बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे. यह अत्याधुनिक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के सात जिलों से होकर गुजरेगा. प्रधानमंत्री मोदी बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण करने के साथ ही एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. रिकॉर्ड समय और अनुमानित लागत से कम खर्च में बने इस एक्सप्रेस-वे से स्थानीय लोगों को कई प्रकार से लाभ पहुंचेगा और अर्थव्यवस्था में काफी सुधार होगा.


बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का बुनियाद फरवरी 2020 में रखा गया था. जो आज करीब 28 महीने बाद बनकर तैयार है और पीएम मोदी जनता के हवाले करेंगे. 296 किलो मीटर लंबा एक्सप्रेसवे चित्रकूट जिले में गोंडा, इटावा ज़िले तक जाता है. इसके बाद यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे से जुड़ जाता है. यह एक्सप्रेसवे चित्रकूट, बांदा, महोबा, हमीरपुर, जालौन, औरैया और इटावा से होकर गुज़रता है. इस एक्सप्रेस-वे के निर्माण से अब चित्रकूट से दिल्ली तक की दूरी सिर्फ 6 घंटे में पूरी हो सकेगी. 


बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के दौरान आरामदायक और आसान यात्रा के लिए कुल 19 फ्लाई ओवर्स, 224 अंडरपास, 14 बड़े ब्रिज, 286 छोटे ब्रिज और 4 रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया है. इस एक्सप्रेस-वे को बनाने में 14 हजार 850 करोड़ रुपये की लागत आई है. यह एक्सप्रेस वे ना सिर्फ बुंदेलखंड बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास में भी बहुत बड़ा सहयोग अदा करेगा. बताया यह जा रहा है कि इस एक्सप्रेस वे के दोनों तरफ इंडस्ट्रियल एरिया बनाया जाएगा, इसको लेकर भी प्रस्ताव तैयार हो चुका है.