ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / अगर आपके खाते में भी नहीं पहुंचे हैं PM किसान सम्मान निधि स्कीम...

अगर आपके खाते में भी नहीं पहुंचे हैं PM किसान सम्मान निधि स्कीम के 2000 रुपये तो यहां कंप्लेन करें

04-Jan-2020 02:09 PM

DELHI: पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत अगर आपके भी खाते में 2000 रुपये नहीं पहुंचे हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. शिकायत दर्ज कराने के बाद पैसे आपके अकाउंट में क्रेडिट हो जाएंगे. केंद्रीय कृषि मंत्रालय के पास अपनी शिकायत दर्ज कराकर आपकी परेशानी दूर हो जाएगी. 


नरेंद्र मोदी सरकार ने नए साल की शुरुआत में किसानों को बड़ा तोहफा देते हुए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम का दूसरा चरण शुरू कर दिया है. इस स्कीम में देश के 6 करोड़ किसानों के खाते में सरकार ने 2000 रुपये भेजे गये हैं. लेकिन पिछले कई महीने से किसान सम्मान निधि स्कीम को लेकर शिकायतें आ रही हैं. शिकायत ये है कि कई रजिस्टर्ड किसानों को पैसा नहीं मिल रहा है तो कई किसानों के अकाउंट दो-दो बार क्रेडिट हो गये हैं.


अगर आपको भी इस योजना का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है तो सबसे पहले आपको अपने क्षेत्र के लेखपाल और कृषि अधिकारी से संपर्क करना होगा और उन्हें इसकी जानकारी देनी होगी. अगर आपकी शिकायत वहां नहीं सुनी जाती है तब आप इससे जुड़ी हेल्पलाइन पर भी फोन कर सकते हैं. सोमवार से शुक्रवार तक पीएम-किसान हेल्प डेस्क के ई-मेल pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं. अगर वहां भी आपकी परेशानी का हल नहीं मिले तो आप इस सेल के फोन नंबर 011-23381092 पर फोन कर अपनी कंप्लेन दर्ज करा सकते हैं. इसके साथ ही आप किसान वेलफेयर सेक्शन में भी संपर्क कर सकते हैं. इसका फोन नंबर है 011-23382401 है जबकि ई-मेल आईडी pmkisan-hqrs@gov.in है.