ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / नई सरकार का पहला फैसला : प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि के...

नई सरकार का पहला फैसला : प्रधानमंत्री मोदी ने किसान सम्मान निधि के लिए जारी किए 20 हजार करोड़ रुपये : खाते मे जल्द आएगी 17वीं किस्त

10-Jun-2024 12:26 PM

By First Bihar

DELHI : नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद किसानों को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करने के लिए फाइल पर हस्ताक्षर किए हैं। जल्द ही किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। 


दरअसल, देश के 9 करोड़ से भी अधिक किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इससे पहले केंद्र सरकार द्वारा फरवरी महीने में 16वीं किस्त जारी की गई थी। शपथ ग्रहण करने के अगले ही दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 17वीं किस्त जारी करने के लिए 20 हजार करोड़ रुपए जारी कर दिए हैं। जल्द ही किसानों के बैंक खातों में दो-दो हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए जाएंगे।


तीसरी बार प्रधानमंत्री पद का कार्यभार संभालते ही पीएम मोदी ने जिस पहली फाइल पर हस्ताक्षर किया है, वह किसान कल्याण की थी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की फाइल पर साइन करने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार किसान कल्याण के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। हम किसानों के कल्याण के लिए ज्यादा से ज्यादा काम करना चाहते हैं। इसको लेकर हमारी सरकार लगातार काम कर रही है और आगे भी करती रहेगी।


बता दें कि केंद्र सरकार ने साल 2019 के फरवरी महीने में इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरूआत की थी। देश के सभी किसानों के परिवारों को कृषि और उससे संबंधित कार्य को पूरा करने के लिए इस योजना को दिसंबर 2018 से ही प्रभावी कर दिया गया था। इस योजना के पात्र किसानों को सरकार साल में 6 हजार रुपए की वित्तीय सहायता प्रदान करती है। हर चार महीने में दो हजार रुपए की तीन किस्त किसानों के बैंक खातों में जमा कर दी जाती है।