जहानाबाद: पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, SP ने 6 थानाध्यक्ष समेत 50 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, नीचे देखें पूरी लिस्ट.. सुपौल प्रखंड कार्यालय में DM का छापा, BDO-CO सहित कई कर्मचारी मिले गायब नीतीश के राज्यसभा जाने के फैसले से छोटी बहन इंदू नाराज, बोलीं..भईया बिहार छोड़ेंगे तो बहुत कमी महसूस होगी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के फैसले का HAM ने किया स्वागत, जानिए.. क्या बोले मंत्री संतोष सुमन? बेतिया में साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार, व्हाट्सएप चैट में मिला पाकिस्तान का कोड रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह रश्मिका-विजय की रिसेप्शन पार्टी में नंगे पैर क्यों पहुंचे एक्टर राम चरण? हैरान कर देगी वजह Traffic Challan: ट्रैफिक चालान भरना हुआ आसान, अब घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन भुगतान नीतीश कुमार को राज्यसभा भेजे जाने से JDU में भारी असंतोष, पार्टी के बड़े नेता ने साजिश की जताई आशंका; कहा- मुख्यमंत्री को शेल्टर में भेज दिया गया
11-Apr-2020 11:02 AM
DELHI : देश में कोरोना संकट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं. मुख्यमंत्रियों के साथ इस बैठक में लॉकडाउन को लेकर हालात को लेकर समीक्षा की जा रही है. यह बातचीत बहुत महत्वपूर्ण है.
इस दौरान सरकार की जरूरतमंदों को दी जाने वाली सहायता राशि और राशन की समीक्षा होगी और लॉकडाउन आगे बढ़ाने पर भी चर्चा होगी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में शामिल हैं. पिछले एक सप्ताह से कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है. जिसे देखते हुए लॉकडाउन को भी आगे बढ़ाने पर बात की जा सकती है.
कोरोना के संक्रमण को तोड़ने के लिए देश भर में 21 दिनों का लॉकडाउन किया गया था. जो 14 अप्रैल को खत्म होने वाला है. इसी बीच कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगाताप इजाफा देखने को मिल रहा है. अब तक देश में 7400 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं. वहीं मौत का आंकड़ा 239 के पार चला गया है.