ब्रेकिंग न्यूज़

भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब भारत के पास बचा है और कितना पेट्रोल-डीजल? किल्लत की अफवाहों पर केंद्र सरकार का जवाब Bihar news : बिहार की राजनीति में बेटों की विरासत, Nitish Kumar से Lalu Yadav तक; पढ़िए बाकियों के नाम Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, तीन युवक की मौत; एक की हाल ही में हुई थी शादी Bihar News: पुलिस वैन को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, हादसे में तीन पुलिसकर्मी घायल, चालक फरार पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? पत्रकार मर्डर केस में गुरमीत राम रहीम बरी, अभी जेल में रहेगा या बाहर आएगा डेरा प्रमुख? T20 World Cup 2026 : ट्रॉफी के साथ करोड़ों की इनामी राशि भी दांव पर, भारत-न्यूजीलैंड के बीच होगा महामुकाबला; जानिए विजेता को मिलेंगे कितने पैसे? बिहार में ATM मशीन चोरी करने की कोशिश, CCTV में कैद हुए नकाबपोश चोर

PM केअर्स फंड पर सियासत करने वालों को सरकार का जवाब, कोरोना संकट के लिए 3100 करोड़ की राशि जारी

13-May-2020 10:57 PM

DELHI : कोरोना महामारी के बीच पीएम केअर्स फंड को लेकर पिछले दिनों सियासत शुरू हो गई थी। विपक्षी दल लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर इस बात को लेकर निशाना साध रहे थे कि आखिर पीएम केअर्स फंड के पैसे कहां खर्च किए जाएंगे। विरोधियों की इस राजनीति का केंद्र सरकार ने अपने फैसले से करारा जवाब दिया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम केअर्स फंड की तरफ से 31 सौ करोड़ रुपए कोरोना महामारी पर खर्च करने के लिए जारी कर दिए हैं। 


पीएम केअर्स फंड से जारी किए गए 3100 करोड़ रुपए की राशि में से 2000 करोड़ रुपए वेंटिलेटर खरीदने के लिए इस्तेमाल किए जाएंगे। 1000 करोड़ों रुपए प्रवासी मजदूरों की देखभाल के लिए खर्च किया जाएगा जबकि 100 करोड रुपए वैक्सीन के लिए रिसर्च पर खर्च किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना महामारी के बीच पीएम केअर्स फंड की शुरुआत की थी जिसके बाद विपक्षी दलों ने इस पर सवाल खड़े किए थे।


दरअसल 27 मार्च 2020 को पीएम केअर्स फंड की शुरुआत की गई थी। इसके लिए गठित ट्रस्ट का नेतृत्व प्रधानमंत्री करते हैं। ट्रस्ट के अन्य सदस्यों में रक्षा मंत्री, गृह मंत्री और वित्त मंत्री शामिल हैं। कोरोना महामारी के बीच पीएम केअर्स फंड से पहली बार राशि जारी करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फंड में योगदान करने वालों को धन्यवाद दिया है। प्रधानमंत्री के इस फैसले के बाद विरोधियों के पास चुप रहने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा है।