बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा
07-Aug-2020 09:15 PM
DESK: केरल के कोझिकोड से बड़े विमान हादसे की खबर आयी है. दुबई से कोझिकोड आया एयर इंडिया एक्सप्रेस का एक विमान लैंडिंग के दौरान फिसल गया। इस फ्लाइट में क्रू मेंबर समेत 184 यात्री सवार थे।
हादसे की जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो डराने वाली हैं। क्योंकि इनमें विमान को दो हिस्सों में बंटा हुआ दिख रहा है. इस विमान हादसे में पायलट समेत तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है. कई लोग बुरी तरह घायल हैं जिन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है. प्राथमिक जानकारी के मुताबिक अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। अभी कुछ लोगों को अस्पताल ले जाए जाने की खबरें आई हैं। माना जा रहा है कि कोझिकोड में हो रही भारी बारिश के चलते यह विमान फिसला है. हालांकि जांच में सही मामला सामने आ पायेगा.
35 लोगों के घायल होने की पुष्टि
खबर लिखे जाने तक इस विमान हादसे में तीन लोगों की मौत के साथ साथ 35 लोगों के घायल होने की खबर आयी है. सभी घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है. घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है.
उधऱ डीजीसीए ने कहा है कि तेज बारिश के कारण ये हादसा होने की जानकारी मिल रही है. हालांकि डीजीसीए इस मामले की विस्तृत जांच करेगा.