IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत
24-Dec-2019 01:07 PM
PATNA : नीतीश के चाणक्य कहे जाने वाले प्रशांत किशोर का सीएए और एनआरसी पर विरोध बिहार बीजेपी के नेताओं को नागवार गुजरता दिख रहा है। हालत ये है कि पीके के नाम पर ही बीजेपी के नेता भड़क जा रहे हैं। उनपर चर्चा करना भी वे जरूरी नहीं समझते।
ऐसा ही कुछ हुआ आज बिहार बीजेपी ऑफिस में जहां पार्टी नेता मुनिलाल राम को श्रद्धांजलि देने बिहार बीजेपी के तमाम दिग्गज नेता पहुंचे थे।इस दौरान नेताओं के बीच झारखंड चुनाव परिणामों को लेकर ज्यादा चर्चा हो रही थी। पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल भी मीडियाकर्मियों को झारखंड चुनाव में बीजेपी की हार के कारणों को गिना रहे थे। इसी बीच पत्रकारों से उनसे प्रशांत किशोर पर सवाल पूछ दिया।
अब प्रशांत किशोर पर सवाल होते ही संजय जायसवाल तपाक से बोले उनपर तो हमारे पार्टी के प्रवक्ता ही जवाब देने के लिए काफी हैं और इतना कह कर वहां से चलते बने।
जेडीयू उपाध्यक्ष प्रशांत कशोर जिस मुखर तरीके से सीएए और एनआरसी का विरोध कर रहे हैं वे बीजेपी को भा नहीं रहा। बिहार में नीतीश की सहयोगी बीजेपी इस बात को पचा नहीं पा रही है। हालांकि सीएए पर पार्टी में मचे आंतरिक कलह के बीच नीतीश ने सार्वजनिक मंच से ही बिहार में एनआरसी लागू नहीं करने का एलान कर दिया है। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे पूरे देश में लागू करने की जो बात कही है उस पर बिहार में ही पलीता लगता दिख रहा है।