मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन
23-Jan-2020 12:49 PM
PATNA : सीएए के मुद्दे पर पार्टी लाइन से अलग जाकर विरोध का बिगुल बजाने वाले प्रशांत किशोर और पवन वर्मा पर जेडीयू कार्रवाई नहीं करेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बयान के बाद यह बात साफ हो चुकी है कि जेडीयू में अपने भविष्य को लेकर प्रशांत किशोर और पवन वर्मा को अब फैसला खुद लेना है। नीतीश कुमार सीएए के मुद्दे पर विरोध करने वाले इन दोनों नेताओं को शहीद नहीं होने देना चाहते यही वजह है कि पार्टी इनके खिलाफ कार्रवाई करने नहीं जा रही।
इन दोनों नेताओं के रुख पर नीतीश कुमार की प्रतिक्रिया सामने आने के बाद जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि पार्टी के अंदर हिडेन एजेंडा चलाने वाले लोगों को अब अपने भविष्य पर खुद फैसला ले लेना चाहिए। वशिष्ठ नारायण सिंह ने कहा है कि जो खुद शहीद होना चाहते हैं उन्हें हम क्यों शहादत देंगे। जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि पार्टी लाइन से अलग जाकर बयानबाजी करने वाले ऐसे नेताओं को संगठन में जगह देने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता है।
नीतीश कुमार ने अपने रुख से यह बात पहले ही साफ कर दिया है कि पार्टी अब प्रशांत किशोर और पवन वर्मा का नोटिस नहीं लेगी। नरेश कुमार ने अपने रूप से अब गेंद प्रशांत किशोर और पवन वर्मा के पाले में डाल दी है। फैसला इन दोनों नेताओं को लेना है कि वह नीतीश कुमार के साथ विरोध के बावजूद खड़े रहेंगे या फिर अपने लिए राजनीति की नई राह तलाशेंगे।