अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
04-Dec-2022 07:10 AM
PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को कल उनकी बेटी रोहनी आचार्य अपनी किडनी देगी। रोहणी लालू के सात बेटियों और दो बेटे में से दुसरे नंबर की बेटी है। फिलहाल रोहणी सिंगापुर अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट की परकिरिया से गुजर रही है। अस्पताल जाने से पहले रोहिणी ने अपनी भावना को व्यक्त करते हुए कहा है कि आम जनता के लिए लालू प्रसाद का स्वस्थ रहना जरूरी है। इसलिए, उन्होंने ऐसा साहसिक फैसला लिया।
वहीं, बीते रात ही लालू यादव को अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। प्रारंभिक परीक्षण के दौर से रोहिणी पहले ही गुजर चुकी हैं। उनके पति एवं सुसराल के परिजनों ने किडनी ट्रांसप्लांट को लेकर रोहणी का साथ दिया है। ट्रांसप्लांट के लिए इन्हें आज देर रात भर्ती किया जाएगा। सब कुछ ठीक पाए जाने पर सोमवार को ट्रांसप्लांट के लिए सर्जरी होगी। रोहिणी की किडनी अभी 90 से 95 प्रतिशत तक काम कर रही है। लालू की दोनों किडनी 28 प्रतिशत काम कर रही है। ट्रांसप्लांट के बाद लगभग 70 प्रतिशत काम करने लगेंगी। स्वास्थ्य के लिहाज से इतना काफी माना जाता है।
इस बीच, उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव एवं राजद के राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव शनिवार रात सिंगापुर के लिए रवाना हो गए। जबकि लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी और मीसा भारती पहले से ही सिंगापुर में ही हैं।
गौरतलब हो कि, लालू का किडनी ट्रांसप्लांट सिंगापुर के माउंट एलिजाबेथ अस्पताल में की जानी है। इससे पहले इसी अस्पताल में भाजपा के पूर्व सांसद आरके सिन्हा, अमर सिंह एवं अभिनेता रजनीकांत की किडनी बदली गई थी।