ब्रेकिंग न्यूज़

राज्यसभा चुनाव से पहले 26 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित: शरद पवार, विनोद तावड़े सहित ये भी शामिल मुजफ्फरपुर: आभूषण कारोबारी से बाइक सवार बदमाशों ने छीना झोला, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस पत्नी के प्रेम-प्रसंग से आहत पति ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में सनसनी घोसवरी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पिस्टल और 40 जिंदा गोलियों के साथ कुख्यात अपराधी का भाई गिरफ्तार चनपटिया में चापाकल का पानी पीने से दर्जनों बच्चे बीमार, जीएमसीएच बेतिया में भर्ती रील बनाने के चक्कर में ट्रेन से गंगा नदी में गिरी युवती, नाविकों ने बचाई जान बिहार में 12 से 15 मार्च तक बूंदाबांदी का अलर्ट, उत्तर बिहार के कई जिलों में हल्की बारिश की संभावना Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज Bihar Crime News: बिजली विभाग में नौकरी का झांसा देकर 30 लाख की ठगी, खुद को SDO बताता था जालसाज 11 से 17 मार्च तक पटना में होगा महिला कबड्डी का महामुकाबला, सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन

पिता के श्राद्धकर्म के बाद बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सामने आए पप्पू यादव, एक-एक आदमी को बांटने लगे पैसे, पूरी-सब्जी की भी व्यवस्था की

30-Sep-2024 08:52 PM

By First Bihar

DESK: पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के पिता के निधन पर 29 सितंबर रविवार को श्रद्धांजलि सभा सह सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन स्थानीय रंगभूमि मैदान में किया गया था। जिसमें राज्यभर से आए लोगों ने उपस्थित होकर पप्पू यादव के पिता स्व. चंद्र नारायण प्रसाद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। पिता के श्राद्धकर्म के बाद पप्पू यादव बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए बुलेट बाइक से ही निकल पड़े। 


बड़ी तबाही के बीच 500-500 रुपये की गड्डी लेकर पप्पू यादव दरभंगा के बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे। जहां पप्पू यादव ने महिलाओं के बीच 500-500 रुपये का वितरण किया। बुलेट पर सवार पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ित एक-एक लोगों को पैसे देकर आर्थिक मदद की। पप्पू यादव के पैसे बांटने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 


वही दूसरा वीडियो भी सामने आया है जो सहरसा के मेहसी प्रखंड के बिरगांव की है। जहां पप्पू यादव कार से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पहुंचे थे। पूर्णिया के सांसद को देखते ही लोग उनकी कार के पास आ गये। लोगों का भारी हुजूम उनकी कार के पास उमड़ पड़ा। लोगों की भीड़ को देखकर पप्पू यादव ने मदद के हाथ बढाए। बाढ़ से बेहाल लोगों के लिए कम्युनिटी किचेन शुरू करने के लिए पप्पू यादव ने 500 रूपये का गड्डी दिया। 


50 हजार रुपये देकर उन्होंने बाढ़ पीड़ितों के लिए पूरी सब्जी की व्यवस्था करने को कहा। बाढ़ पीड़ितों की परेशानी सुनकर पप्पू यादव भावुक हो गये। उन्होंने नीतीश सरकार पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कहा कि बाढ़ पीड़ितों का हाल बुरा है। लोगों का कहना है कि सरकार की तरफ से किसी तरह की मदद नहीं की जा रही है। इस दौरान बाढ़ पीड़ितों का गुस्सा साफ नजर आ रहा था। news image

news image