BIHAR NEWS : 'अगर नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया तो...', CM आवास के पास पहुंचे JDU कार्यकर्त्ता बोले ....कोई दो तीन लोग कैसे कुछ भी तय कर सकता है Bihar Politics : नीतीश दिल्ली गए तो बिहार में कैसे बदलेंगे पावर समीकरण? किसका क्या होगा रोल Bihar News : नीतीश कुमार के बेटे की राजनीति में एंट्री तय? कौन हैं बिहार के होने वाले डिप्टी सीएम निशांत Bihar Politics : बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव: नीतीश कुमार राज्यसभा जाएंगे, निशांत ज्वाइन करेंगे JDU; भाजपा से इनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा तेज; थोड़ी देर में शुरू होगी बैठक Bihar News: राज्यसभा चुनाव नामांकन के बीच विधान परिषद की सीटों को लेकर भी चर्चा तेज, जानिए क्या है यहां का समीकरण Bihar politics : नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने की खबर “होली का मजाक”! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बोले - नीतीश जी मुख्यमंत्री हैं Nitish Kumar: नीतीश चले दिल्ली! बिहार में कुर्सी पर 'कमल', राज्यसभा रिजल्ट के बाद नई सरकार का गठन Nitish Kumar : नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर: निर्दलीय विधायक से 10 बार बने बिहार के मुख्यमंत्री, अब राज्यसभा की तैयारी Bihar News: बिहार में कौन होगा BJP का मुख्यमंत्री? होली के बाद सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज Bihar News : विधानसभा में जाने पर मीडिया को रोका गया...नहीं मिलेगी इंट्री, 5 मार्च के लिए जारी हुआ आदेश
13-Aug-2024 03:45 PM
By RAKESH KUMAR
ARRAH: भोजपुर से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां पति ने पीट-पीट कर पत्नी की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद वो मौके से फरार हो गया। घटना भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव की है। जहां इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी।
स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची बिहिया थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की कार्रवाई शुरू की। पत्नी की हत्या कर फरार पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। मृतका की पहचान बिहिया थाना क्षेत्र के कटेया गांव निवासी संतोष प्रसाद उर्फ भिखारी की 29 वर्षीया पत्नी गौरी देवी के रूप में हुई है।
इस घटना से मृतका के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति भिखारी ने पत्नी गौरी की हत्या क्यों कि इसका कारण अभी पता नहीं चल पाया है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस भिखारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। उम्मीद की जा रही है जल्द ही वो सलाखों के पीछे होगा। मृतका के परिजन आरोपी पति पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। इलाके में इसी घटना की चर्चा हो रही है।