ब्रेकिंग न्यूज़

समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? पंचायत चुनाव 2026 को लेकर बिहार के मंत्री ने दिया बड़ा अपडेट, जानिए.. क्या बोले दीपक प्रकाश? ‘धुरंधर 2’ फिल्म देखकर घर लौट रहे युवकों पर पुलिस का कहर, थाना प्रभारी पर दो भाईयों को रातभर पीटने का आरोप Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल Bihar News: विक्रमशिला सेतु के समानांतर बन रहे पुल के तीन पिलर झुके, सब स्ट्रक्चर का काम ठप; निर्माण कार्य पर उठे सवाल

Home / news / अनियंत्रित पिकअप वैन खाई में गिरा : दर्दनाक हादसे में 18 लोगों की...

अनियंत्रित पिकअप वैन खाई में गिरा : दर्दनाक हादसे में 18 लोगों की मौत ; मुख्यमंत्री ने जताया दुख

20-May-2024 04:19 PM

By First Bihar

DESK : एक दर्दनाक सड़क हादसे में कई लोगों की जान चली गई। तेज रफ्तार पिकअप वैन खाई में जा गिरा। हादसे में पिकअप पर सवार 18 लोगों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए। दुर्घटना के वक्त पिकअप वैन पर 20 से 25 लोग सवार थे।


जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के कुकदुर में बेंगा आदिवासी केंदू पत्ता तोड़कर पिकअप वैन पर सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बाहपानी के पास पिकअप वैन अनियंत्रित हो गया और खाई में जा गिरा। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुट गई है।


इस दर्दनाक हादसे में अबतक 18 लोगों के मौत की पुष्टि हो चुकी है जबकि 4 लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में 14 महिलाएं भी शामिल हैं। सभी कुई के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


इस हादसे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साई ने दुख जताया है। सीएम ने अपने एक्स पर लिखा है, ‘कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है। घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति गहरी शोक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं’।