पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
07-Jun-2023 08:36 PM
By mritunjay
ARWAL: अरवल में पिकअप वैन अनियंत्रित होकर पलट गई । इस हादसे में दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी है। घटना शहर तेलपा करपी पथ पर चैनपुर गांव के समीप हुई है। सड़क दुर्घटना में 5 वर्षीय सूरज कुमार और 9 वर्षीय संजीत कुमार की मौत हो गई है। जबकि पिकअपर पर सवार 20 अन्य लोग बुरी तरह घायल हो गये हैं। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बताया जाता है कि कुर्था थाना क्षेत्र के कोदमरई गांव निवासी छोटन पासवान की शादी औरंगाबाद जिले के देवकुंड स्थित बाबा दूधेश्वर नाथ धाम में थी। जिसमें शामिल होने के लिए लोग पिकअप वैन पर सवार होकर गये थे। शादी के बाद बुधवार को पिकअप से सभी लोग वापस घर लौट रहे थे। तभी इसी बीच अचानक चैनपुर गांव के पास चालक ने गाड़ी से संतुलन खो दिया और गाड़ी सड़क के किनारे पलट गई।
सूचना मिलते ही शहर तेलपा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी घायलों को अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शहर तेलपा पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने 5 वर्षीय बच्चा सूरज कुमार को मृत घोषित कर दिया है। इसके बाद गंभीर रूप से जख्मी आधा दर्जन लोगों को सदर अस्पताल अरवल भेजा गया। जहां इलाज के दौरान 9 वर्षीय संजीत कुमार की भी मौत हो गई।
पिकअप वैन पर महिला और पुरुष मिलाकर कुल 20 लोग सवार थे। हादसे में पिकअप वैन सवार सभी लोग बुरी तरह से घायल हो गये हैं। गाड़ी का चालक गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहा। अन्य जख्मी लोगों की चिकित्सा सदर अस्पताल एवं अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है। कुछ और लोगों की स्थिति गंभीर है जिन्हें विशेष चिकित्सा के लिए पीएमसीएच रेफर किया जा रहा है। इस घटना से परिवार में मातम का माहौल है।