BIHAR NEWS: "आप बस ऐसा कीजिए… हम आपको 15 से 20 हजार सैलरी वाली नौकरी दिलवा देंगे" – इस तरह करता था फ्रॉड, अब खुला गैंग का राज बेतिया में ठेकेदार के बॉडीगार्ड की संदिग्ध मौत, कमरे में शव मिलने से मचा हड़कंप Bihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये? Indian Railway : रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ा तोहफा! ट्रांसफर और इस्तीफे के बाद भी इतने महीने तक मिल सकेगा सरकारी क्वार्टर, जानें नया नियम चाचा ने 2 भाइयों और 1 बहन की गला काटकर की हत्या, खुद भी हुआ घायल, गांव में मातम पसरा Bihar News : बिहार सरकार का बड़ा प्लान! अब छोटे प्लॉट पर भी बनेंगे लग्जरी हाई-राइज फ्लैट्स; जानिए क्या है पूरा प्लान Bihar News: पटना में मामूली विवाद बना बवाल: फायरिंग से मची दहशत, पुलिस ने 21 आरोपियों को दबोचा BIHAR NEWS : 'हम वो विधायक नहीं है जो सिर्फ चुनाव में नजर आते हैं ...',अनंत सिंह बोले– जनता से नहीं रहेंगे दूर, बेटे के नाम की पोस्टर पर साधी चुप्पी एक झगड़े ने उजाड़ दिया पूरा परिवार: भांजे की हत्या में मामा-मामी समेत 5 गिरफ्तार, रिश्तों पर लगा खून का दाग
22-Jun-2021 12:32 PM
By Shushil
BHAGALPUR: कोरोना की रफ्तार भले ही थम गयी हो लेकिन आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र का है जहां अपराधियों ने पिकअप वैन ड्राइवर की लूट के दौरान हत्या कर दी। हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गये।
मृतक की पहचान नालंदा निवासी 28 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है। जो ननसूतबीघा निवासी रामबली यादव का पुत्र था। जो बिहारशरीफ सब्जी मंडी से भागलपुर पहुंचा था जहां कहलगांव के शिवनारायणपुर आम लोड करने जा रहा था। तभी इसी बीच हथियारबंद अपराधियों ने लूट की मकसद से उसे रोका।
पिकअप वैन के ड्राइवर राहुल ने जब इसका विरोध किया तब उसे गोली मारकर अपराधी फरार हो गये। घटनास्थल पर मौजूद ट्रक ड्राइवर ने बताया कि अपराधियों द्वारा गोली मारे जाने के बाद पिकअप वैन ड्राइवर बीच सड़क पर तड़पता रहा। जब तक सबौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।