ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / news / पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष नियुक्त हुए संजय कुमार

पिछड़ा वर्ग राज्य आयोग के अध्यक्ष नियुक्त हुए संजय कुमार

03-Jan-2022 08:43 PM

PATNA: राज्य सरकार ने राज्य स्तर पर गठित पिछड़े वर्गों के लिए राज्य आयोग, बिहार, पटना का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पटना हाईकोर्ट के सेवानिवृत न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय कुमार को सरकार ने अध्यक्ष नियुक्त किया है।


 उनकी नियुक्ति 05 जनवरी 2022 से अगले तीन साल के लिए की गई है। यह आदेश पदभार ग्रहण की तिथि से प्रभावी माना जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। बिहार सरकार के अपर सचिव रचना पाटिल द्वारा ज्ञापांक संख्या 21 जारी किया गया है। 


जिसकी प्रतिलिपि भारत सरकार, कल्याण मंत्रालय, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग,पिछड़े वर्गों के राज्य आयोग, राज्यपाल सचिवालय बिहार,बिहार लोक सेवा आयोग, बिहार कर्मचारी चयन आयोग, लोकायुक्त कार्यालय,बिहार विधानसभा सचिवालय, बिहार विधान परिषद सचिवालय, मुख्यमंत्री सचिवालय सहित कई कार्यालयों में भेजी गयी है।