Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित
24-Jul-2020 05:16 PM
PATNA : पिछले 24 घंटे में बिहार के अंदर कोरोना से 9 लोगों की मौत हो गई है। राज्य सरकार की तरफ से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक राज्य में अब तक 221 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हो चुकी है। राज्य के अंदर पिछले 24 घंटे में 10456 लोगों की कोरोना जांच की गई है। राहत की बात यह है कि बिहार में कोरोना मरीजों की रिकवरी रेशियो पहले से बेहतर हुई है। रिकवरी रेशियो में दो फीसदी का इजाफा हुआ है।
स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक इस सबसे ज्यादा मौत पटना के अंदर हुई है। पटना में कोरोना वायरस से 36 लोगों की अब तक की मौत हो चुकी है। इसके अलावा भागलपुर में 19, गया में 14, मुजफ्फरपुर में 11, रोहतास में 11, दरभंगा में 10, नालंदा में 9, पूर्वी चंपारण में 9, सारण में 9, बेगूसराय में 8 लोगों की मौत कोरोना वायरस की वजह से अबतक हुई है।
बिहार में अभी भी 10457 एक्टिव केस मौजूद हैं। राज्य के अंदर अब तक कुल 22832 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं और पिछले 24 घंटे में ठीक होने वाले मरीजों की तादाद 1873 है। राज्य के अंदर अब तक के 429664 कोरोना टेस्ट चुके हैं। पटना जिले में सबसे ज्यादा 1869 कोरोना के एक्टिव मामले हैं।