अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
06-Oct-2020 05:40 PM
By RANJAN
KAIMUR : जिले के भभुआ के पूर्व विधायक सह जदयू के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद पटेल अपने पार्टी कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए रो पड़े. उन्होंने प्रेस वार्ता में बताया कि यह कैसी गठबंधन है कि यहां पर चारों विधायक की सीट बीजेपी के पास है. दो एमएलसी की सीटें बीजेपी के पास और एक सांसद की सीट भी बीजेपी के पास चली गई.
उन्होंने कहा कि हमें वर्चुअल रैली में भी आश्वासन मिला था कि आपको नेतृत्व करने के लिए मिलेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ. इसलिए हम अपनी पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से माफी मांगने के लिए प्रेस वार्ता किए हैं और अब कोई भी पार्टी के लोग खड़े होंगे हमें इस गठबंधन के और लोगों का नेतृत्व मंजूर नहीं है. हम जदयू में बिना इस्तीफा दिए बीजेपी को कैमूर जिले में हराने का काम करेंगे.
डॉ. प्रमोद पटेल ने इतना तक कहा कि अगर पार्टी चाहे तो हमें निकाल सकती है लेकिन हम पार्टी से इस्तीफा नहीं देंगे. हम 10 सालों से जदयू में कार्य कर रहे हैं, और 4 बार विधायक भी रह चुके हैं. लेकिन इस चुनाव में हम पार्टी से इस्तीफा दिए बगैर बीजेपी को हरवाने का काम करेंगे.