श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में
22-Sep-2022 11:40 AM
DESK : NIA ने देशभर के 11 राज्यों में PFI के खिलाफ शिकंजा कसा है। टेरर फंडिंग और कैम्प चलाने के मामले में विभिन्न राज्यों में छापेमारी चल रही है। NIA, ED और राज्य पुलिस ने विभिन्न मामलों में अबतक 106 लोगों को गिरफ्तार किया है। NIA की टीम ने पीएफआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओएमएस सलाम और दिल्ली अध्यक्ष परवेज अहमदको भी गिरफ्तार किया है। देशभर में PFI के खिलाफ जारी रेड को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने NSA अजीत डोभाल, गृह सचिव और NIA के डीजी के साथ बैठक की है।
दरअसल, NIA नो बिहार, यूपी, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में PFI और उससे जुड़े ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। 11 राज्यों में चल रही छापेमारी के दौरान ईडी, एनआईए और राज्यों की पुलिस ने 106 लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी ने सबसे अधिक केरल से 22 लोगों को गिरफ्तार किया है। महाराष्ट्र और कर्नाटक से 20-20, आंध्र प्रदेश से 5, असम से 9, दिल्ली से 3, मध्य प्रदेश से 4, पुडुच्चेरी से 3 तमिलनाडु से 10, यूपी से 8 और राजस्थान से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पीएफआई और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ यह अबतक की सबसे बड़ा एक्शन है।
देर रात से शुरू हुई ED, NIA और राज्य पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन पर केंद्रीय गृह मंत्रालय लगातार नजर बनाए हुए हैं। बिहार के अररिया, पूर्णिया और औरंगाबाद में भी पीएफआई और उससे जुड़े लोगों के खिलाफ केंद्रीय जांच एजेसी की छापेमारी चल रही है। दिल्ली के शाहीन बाग और गाजीपुर से कुछ लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसके अलावा लखनऊ के इंदिरानगर से दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। असम पुलिस ने भी पीएफआई से जुड़े 9 लोगों को हिरासत में लिया है। NIA की इस कार्रवाई के खिलाफ कई राज्यों में विरोध भी देखने को मिल रहा है।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...