बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना
24-Jul-2023 02:59 PM
By First Bihar
DELHI: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन यानी ईपीएफओ खाताधारकों के लिए अच्छी खबर निकलकर आ रही है। वित्त मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2022-2023 के लिए 8.15 % की ब्याज दर को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्रालय ने इसे लेकर नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। बता दें कि करीब 7 करोड़ पीएफ खाताधारक देश में हैं। पहले 8.10 प्रतिशत ब्याज दर था जिसमें मामूली बढ़ोतरी की गयी है।
8.10 प्रतिशत से बढ़ाकर इसे 8.15 प्रतिशत किया गया है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद 2022-23 के लिए ईपीएफ पर ब्याज दर सभी खाताधारकों के अकाउंट में अगस्त माह तक डाली जा सकती है। सात करोड़ ईपीएफ खाते में ब्याज दर की घोषणा आज एक सर्कुलर के माध्यम से की गयी है।
सर्कुलर के अनुसार, केंद्र सरकार के श्रम और रोजगार मंत्रालय नेईपीएफ योजना, 1952 के पैरा 60 के प्रावधानों के अनुसार, EPF योजना के हर सदस्य के खाते में वर्ष 2022-23 के लिए 8.15 फीसदी की दर से ब्याज जमा करने के लिए कर्मचारी भविष्य निधि योजना, 1952 के पैरा 60 (1) के तहत केंद्र सरकार की मंजूरी से अवगत कराया है।
बता दें कि 7 करोड़ ईपीएफओ मेम्बर को इसका लाभ मिल सकेगा। पिछले साल ईपीएफओ अकाउंट में इंटरेस्ट की राशि देरी से जमा की गई थी लेकिन इस बार ब्याज की राशि देने में किसी भी तरह की देरी नहीं होगी। बोर्ड ने मार्च माह में ब्याज दर को 8.10 फीसदी से बढ़ाकर 8.15 फीसदी करने का प्रस्ताव दिया था। ईपीएफओ के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर खाताधारक अपने ब्याज की जानकारी ले सकेंगे।
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...