RJD विधायक ने LPG गैस संकट को सरकार द्वारा प्रायोजित कृत्रिम समस्या बताया, कालाबाजारी बढ़ाने का भी लगाया आरोप बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार के इस जिले में बनेगी फोरलेन सड़क, लोगों को जाम से मिलेगी राहत; परियोजना पर खर्च होंगे इतने करोड़ बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार बिहार में साइकिल दुकान से भारी मात्रा में LPG सिलेंडर बरामद, कालाबाजारी के आरोप में एक गिरफ्तार ‘दीदी, मुझे डर लग रहा है… दो लड़के पीछा कर रहे हैं’, आखरी कॉल के बाद गायब हो गई पटना की छात्रा Bihar News: जाली नोट गिरोह का भांडाफोड़: दो आरोपी गिरफ्तार, 100-100 रुपए के इतने नोट बरामद Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका करगिल में ड्यूटी के दौरान पश्चिम चंपारण का ‘अग्निवीर’ मनीष शहीद, गांव में शोक की लहर
08-Aug-2023 03:52 PM
By First Bihar
NAWADA: पेट्रोल पंप खुलवाने के नाम पर सेना के जवान से 30 लाख रुपये की ठगी की गयी। पीड़ित सलाउद्दीन शेख बैरकपुर में तैनात हैं। जिन्हें साइबर अपराधियों ने अपना निशाना बनाया है। पेट्रोल पंप खुलवाने का लालच देकर साइबर ठगों ने उनसे 30 लाख रूपये ऐठ लिये और मौके से फरार हो गये।
पीड़ित ने बंगाल में बीरभूम ओपी पुलिस को इसकी शिकायत की थी। जिसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर बंगाल पुलिस नवादा पहुंची। जहां स्थानीय पुलिस की मदद से बंगाल पुलिस नवादा के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के थालपोश गांव में पहुंची थी। जहां छापेमारी कर सुरेंद्र प्रसाद के बेटे टिंकू को गिरफ्तार किया। साथ ही दो अन्य युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है।
इन सभी अपने साथ लेकर बंगाल पुलिस नवादा से रवाना हुई है। गिरफ्तार साइबर ठग लोगों को तरह-तरह का प्रलोभन देकर अपने झांसे में लेते थे और उनकी गाढ़ी कमाई को चपत कर जाते थे। इस गैंग में और भी लोगों के शामिल होने की बात कही जा रही है फिलहाल पुलिस अन्य ठगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।