Bihar Assembly News : बिहार विधानमंडल का 10वां दिन आज, लॉ एंड ऑर्डर पर सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष Land for Job Scam : लैंड फॉर जॉब केस में आज सुनवाई, लालू प्रसाद यादव परिवार समेत 41 आरोपियों पर चलेगा ट्रायल Bihar Budget 2026 : इतने हज़ार करोड़ रुपए सिर्फ सैलरी में बाटेंगी नीतीश सरकार , ताबड़तोड़ भर्तियों से बढ़ा खर्च Bihar Teacher Rules : बिहार में टीईटी खत्म, अब प्राइमरी टीचर बनने के लिए बस करना होगा यह काम; सीधे मिलेगी नौकरी Katihar fire incident : कटिहार में 500 दुकानें जली, 10 करोड़ से ज्यादा का नुकसान; सिलेंडर ब्लास्ट से भीषण आग Bihar weather : बिहार में बदल रहा मौसम, धूप तेज होने से बढ़ेगा तापमान; मौसम विभाग का अलर्ट Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar School News: बिहार में तीन हजार से अधिक प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा Bihar Crime News: दूध की बकाया पैसा मांगना बुजुर्ग को पड़ा भारी, दबंगों ने ईंट से मारकर मौत के घाट उतारा
16-Sep-2021 10:05 PM
MUZAFFARPUR: पति और ससुराल वालों द्वारा पिटाई किए जाने से नाराज एक महिला आत्मदाह करने थाने में पहुंच गयी। हाथ में पेट्रोल की बोतल लिए उसने आत्मदाह की कोशिश की लेकिन तभी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे ऐसा करने से रोका। महिला के अचानक थाने में आत्मदाह की कोशिश करने से थाना परिसर में अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान महिला का कहना था कि यदि न्याय नहीं मिला तो आत्महत्या कर लूंगी।
पीड़िता का कहना है कि पांच दिनों से वह पति और ससुराल वालों के खिलाफ आवेदन दिया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी है। जिसे लेकर वह लगातार थाने का चक्कर लगा रही है। थानाध्यक्ष ने महिला की बातें सुनी और जब कार्रवाई का आश्वासन दिया तब महिला शांत हुई। पीड़ित महिला ने अपना नाम अर्चना देवी बताया।
वह ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के संगम चौक की रहने वाली है। महिला का कहना था कि उसकी शादी 19 साल पहले हुई थी। उसका पति एक निजी क्लिनिक में काम करता है। उसे एक लड़का और एक लड़की है। पीड़िता ने अपने पति, देवर समेत ससुराल के अन्य सदस्यों पर यह आरोप लगाया है कि वे लोग अपनी पुश्तैनी जमीन को बेचकर पैसे बर्बाद कर रहे है।
लेकिन बच्चों का स्कूल फीस नहीं दे रहे है। जब बच्चों की फीस मांगी जाती है तो वे लोग महिला की पिटाई करते है। कुछ दिन पहले भी इसी बात को लेकर पिटाई कर दी गयी और घर से भी भगा दिया गया। थाने में आवेदन देने के बावजूद अब तक कार्रवाई नहीं की गयी।
इसी से तंग आकर आज वह आत्मदाह करने के लिए थाने पहुंच गयी। पीड़िता ने कहा कि अब कार्रवाई नहीं की गयी तो वह इसकी शिकायत एसएसपी से करेगी। वही थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला के पति को थाने पर बुलाकर समझाया गया है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच की जा रही है।