Bihar News : जेल से निकलने को तैयार अनंत सिंह, बस एक कागज़ ने रोक दी रिहाई! जानिए कब बाहर आएंगे बाहुबली नेता और क्या है स्वागत की तैयारी Bihar News: नीतीश नहीं सम्राट मॉडल ! BJP की हुंकार-अगले तीन महीने में खत्म कर देंगे अपराध BIHAR NEWS : खाकी पर सवाल ! मुजफ्फरपुर कांड में SHO समेत 8 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, CID करेगी जांच Bihar News : तस्करों पर नहीं, एक-दूसरे पर टूट पड़ी खाकी! तस्करों के बजाय आपस में ही उलझ गई पुलिस, मद्य निषेध विभाग का सिपाही लहूलुहान Patna PNG news : पटना में PNG कनेक्शन अटका ! पाइपलाइन पास, फिर भी गैस नहीं… जानिए क्या बनी सबसे बड़ी बाधा Bihar News : अब ‘तारीख-पर-तारीख’ खत्म! हाईटेक मशीन से घूसखोरों पर कसेगा शिकंजा, सबूत रहेंगे हमेशा सुरक्षित Bihar railway news : वंदे भारत पर पथराव, कोच का शीशा टूटा — बच्चे संग सीट के नीचे छिपी महिला, यात्रियों में दहशत BIHAR NEWS : नीट छात्रा मौत मामला: CBI जांच पर उठे सवाल, POCSO कोर्ट की फटकार के बाद बदला गया IO Bihar Police : 'इंस्पेक्टर से दारोगा बने तो ...', अब नहीं चलेगी मनमानी! DGP बोले- भ्रष्ट पुलिसकर्मी का अब सस्पेंशन नहीं सीधे होगा डिमोशन Bihar News : JDU विधायक के बेटे की सड़क हादसे में मौत, घर से 500 मीटर दूर पेड़ से टकराई थार
20-Oct-2023 08:03 AM
By First Bihar
SARAN : बिहार शुरू से ही अपने अजीबो - गरीब कारनामों को लेकर सुर्ख़ियों में बना रहता है। यहां कभी चूहा शराब गटक जाते हैं तो कभी मोबाइल टावर की चोरी कर ली जाति है। इतना ही नहीं रेल ट्रैक और इंजन तक गायब हो जाते हैं। इसके बाद अब जो ताजा मामला आया है उसमें ट्रांजिट रिमांड पर बिहार से दिल्ली जा रहा एक आरोपी चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया।
दरअसल, चोरी के जेवरात के साथ गिरफ्तार आरोपित कटिहार कोर्ट में पेशी के बाद दिल्ली ले जाया जा रहा था। तभी उसने दिल्ली पुलिस के कब्जे से किसी तरह खुद को छुड़ाकर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी और रफ्फु चक्कर हो गया। इसके बाद पुलिस टीम में हडकंप मचा गया है। हालांकि, पुलिस के एक जवान से उसे पकड़ने की कोशिश तो की लेकिन उनकी कोशिश रंग न ला सकी। यह पूरा मामला सोनपुर छपरा रेल सेक्शन के नयागांव का बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है, आरोपी को कटिहार कोर्ट में पेश करने के बाद ट्रांजिट डिमांड पर लेकर दिल्ली पुलिस नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस से जा रही थी।तभी इसने दिल्ली पुलिस के जवान ओ छका कर नयागांव स्टेशन के पास चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। उसके बाद पुलिस वाले चाह कर भी कुछ नहीं कर पाए। यह फरार आरोपित कटिहार के बेरिया गांव के शेख अहमद उर्फ राजू बताया जाता है।
जानकारी के अनुसार, कटिहार कोर्ट में पेशी के बाद गिरफ्तार शेख अहमद ने बाथरूम जाने का बहाना बनाया। उसे दिल्ली पुलिस के दो जवान हाथ पकड़ कर शौचालय ले जा रहे थे। इस बीच उसने पेट दर्द का बहाना बनाकर पानी मांगा। एक जवान पानी की बोतल के लिए जैसे ही मुड़ा कि दूसरे जवान के हाथ में झटका मार कर वह चलती ट्रेन से कूद गया। उसे समय गाड़ी की गति काफी धीमी थी। उसे पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस के जवान भी गाड़ी से नीचे कूद गए पर वह बगल के ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी के नीचे से होते हुए भाग निकला। इसके बाद दिल्ली पुलिस के जवान भी उसके पीछे दौड़े लेकिन तब तक वह आसपास के किसी घर में घुस गया।
उधर, इस मामले में मालवीय नगर न्यू दिल्ली के सहायक अवर निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने सोनपुर रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस घटना की पुष्टि करते हुए सोनपुर रेल थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि यह घटना नयागांव में घटित हुई। एएसआई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छानबीन जारी है। नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस बक्सर रेल दुर्घटना के बाद रूट डायवर्ट कर नया गांव के रास्ते दिल्ली जा रही थी।