ब्रेकिंग न्यूज़

लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर मायके जा रही महिला से झपटा सोने की बाली, पकड़े जाने पर चोर ने निगला, एक्स-रे रिपोर्ट देखकर डॉक्टर रह गये हैरान पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना पटना में खेल मंत्री रक्षा खडसे ने सराहा बिहार मॉडल, देशभर में लागू होगी मैदान निर्माण योजना बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली

Home / news / पेंशनभोगियों के लिए राहत वाली खबर, वित्त मंत्रालय ने 20 फीसदी कटौती को...

पेंशनभोगियों के लिए राहत वाली खबर, वित्त मंत्रालय ने 20 फीसदी कटौती को बताया झूठ

19-Apr-2020 03:49 PM

DESK : केन्द्र सरकार के रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए राहत वाली खबर सामने आ रही है। वित्त मंत्रालय ने साफ किया कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों की पेंशन में कोई कटौती नहीं होने जा रही है।


वित्त मंत्रालय की ओर से ट्वीट किया गया, 'रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि केंद्र कर्मचारियों के पेंशन में 20 फीसदी कटौती की योजना है। यह खबर झूठ है। पेंशन भुगतान में कोई कटौती नहीं की जाएगी। यह साफ किया जाता है कि सरकार के कैश मैनेजमेंट निर्देशों के तहत सैलरी और पेंशन पर कोई प्रभाव नहीं होगा।' मंत्रालय के इस ट्वीट को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी रीट्वीट किया है।


बता दें कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि सरकार पेंशन में 20 फीसदी कटौती करने पर विचार कर रही है। इसके बाद एक ट्विटर यूजर ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से सवाल किया था कि क्या सच में पेंशन में कटौती होने जा रही है? इसी भ्रम को दूर करते हुए  वित्त मंत्रालय ने ट्वीट कर साफ कर दिया है कि पेंशन में किसी तरह की कटौती नहीं होने जा रही है।