ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / प्याज के बढ़ते प्राइस पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का बयान, कहा- कीमत...

प्याज के बढ़ते प्राइस पर केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का बयान, कहा- कीमत को कंट्रोल करने की हो रही कोशिश, कम उत्पादन से बढ़ा दाम

05-Dec-2019 01:58 PM

DELHI: देशभर में प्याज की बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं. 100 रुपये किलो तक प्याज के दाम बढ़ने से लोगों के घर का बजट बिगड़ गया है. प्याज के बेतहाशा बढ़ रहे दाम से आम लोगों की जेब पर अतिरिक्त बोझ बढ़ गया है. महंगाई की मार झेल रहे लोगों ने सरकार से प्याज के दाम घटाने की मांग की है.


इसी बीच केंद्रीय खाद्य आपूर्ति मंत्री रामविलास पासवान ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर बयान दिया है. रामविलास पासवान ने कहा है कि प्याज का उत्पादन कम होने के कारण इसके दाम बढ़ रहे हैं. उन्होंने बताया कि प्याज का उत्पादन 26 फीसदी कम हुआ है, जिसके कारण प्याज की कीमत आसमान छू रही है. रामविलास पासवान ने कहा कि बारिश से भी प्याज की फसल को नुकसान पहुंचा है जिसके कारण इसकी कीमतों में इजाफा हुआ है. रामविलास पासवान ने कहा कि सरकार प्याज की बढ़ी कीमतों को कंट्रोल करने की कोशिश कर रही है.  


इससे पहले 106 दिनों के बाद जेल से बाहर आए कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने भी प्याज की बढ़ती कीमत, महंगाई और अर्थव्यवस्था को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा. संसद परिसर में प्याज के बढ़ते दामों पर कांग्रेस की तरफ से किए गए विरोध प्रदर्शन में पी चिंदबरम शामिल हुए. उन्होंने मोदी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि, 'इस सरकार में अर्थव्यवस्था खराब हो गई और महंगाई बढ़ती जा रही है. इस सरकार को अब चले जाना चाहिए.'