Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी Bihar News : युद्ध का खतरा बढ़ा तो बिहार सरकार एक्शन में! राशन-गैस से लेकर प्रवासियों तक सब पर बनी खास टीम, यह IAS अधिकारी होंगे हेड Bihar IAS officers : बिहार में अफसरों की कमी खत्म! इस दिन 11 नए IAS संभालेंगे मोर्चा, बदलेगी प्रशासन की रफ्तार Bihar News : बिहार में बड़ा हादसा! गश्ती पुलिस जीप को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन जवान घायल; चालक फरार Bihar News : पटना में आधी रात आग का तांडव! 5 मिनट में जलकर राख हुई पूरी बिल्डिंग, दलदली रोड पर मची अफरा-तफरी Patna News : DAC नंबर नहीं आया तो फूट पड़ा गुस्सा! पटना में गैस एजेंसी में घुसकर संचालक पर हमला, जमकर तोड़फोड़ Bihar circle rate : बिहार में जमीन खरीदना हुआ महंगा? सर्किल रेट में चार गुना इजाफा; जानिए कितना बढ़ेगा खर्च Bihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज: पटना में बारिश और तेज हवाओं ने बढ़ाई ठंडक, तापमान में उतार-चढ़ाव जारी पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान
22-May-2024 05:02 PM
By First Bihar
PATNA: भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार के नाम से प्रसिद्ध अभिनेता व सिंगर पवन सिंह ताराकाट से निर्दलीय लोकसभा का चुनाव लड़ रहे हैं। पवन सिंह को लोकसभा चुनाव के बीच बीजेपी ने बड़ा झटका दिया है। बीजेपी ने पवन सिंह को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
बीजेपी के इस कदम को तेजस्वी यादव साजिश बता रहे हैं। तेजस्वी यादव ने कहा है कि हमको तो यही लग रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा को हराने के लिए कहीं ना कहीं यह बीजेपी की साजिश है। पवन सिंह को बीजेपी से निष्कासित किये जाने को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव से जब मीडिया ने उनकी प्रतिक्रिया लेनी चाही तब पहले तो वो कुछ बोलने को तैयार नहीं हुई।
कहने लगे कि यह हमारा मुद्दा नहीं है। इससे हमे क्या लेना देना है। यह बीजेपी का मामला है, वो ही जानें। इस मामले पर हम कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। इतना बोलने के बाद तेजस्वी यादव बीजेपी पर हमलावर हो गये। कहने लगे कि काराकाट में उपेंद्र कुशवाहा को हराने के लिए बीजेपी ने ही पवन सिंह को निर्दलीय चुनाव लड़वाया है।