IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध
07-Oct-2023 03:40 PM
By First Bihar
PATNA : भोजपुरी एक्टर पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति आज फिर से आरा फैमिली कोर्ट पहुंचे हैं। आज का दिन उनके लिए महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। दोनों के बीच चल रहे तलाक मामले में दोबारा काउंसिलिंग होनी है। दोनों इसके पहले 27 सितंबर को कोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट में भोजपुरी के पावर सुपर स्टार पवन सिंह ने पत्नी ज्योति सिंह से तलाक की अर्जी दी थी। जिसे लेकर आज दोनों कोर्ट में हाजिर हुए।
दरअसल, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह तलाक देने पर अड़े हैं। जबकि ज्योति सिंह उनका साथ नहीं छोड़ना चाहती हैं। तलाक के बदले उन्होंने पांच करोड़ रुपए की मांग की है। फिलहाल फैमिली कोर्ट में पवन सिंह के समर्थकों की भारी भीड़ लगी है। पुलिस ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। पहले 27 सितंबर की तारीख दी गई थी लेकिन उस दिन मामला खत्म नहीं होने के कारण आज उन्हें पेश होना पड़ा। इस दौरान पवन सिंह को देखने के लिए कोर्ट परिसर में उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ गई। इस दौरान उनके समर्थकों ने पवन भईया जिंदाबाद के नारे भी लगाये।

वहीं, भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पवन सिंह आरा फैमिली कोर्ट में पहुंचे। पवन सिंह और ज्योति सिंह के बीच अलगाव की खबरें पिछले साल से आ रही हैं। बताया जा रहा है कोर्ट में इनके तलाक का केस भी चल रहा है। अब तो कोर्ट में इसकी सुनवाई के दौरान ही दोनों का आमना सामना होता है। इस बार भी दोनों का सामना आरा फैमिली कोर्ट में हुआ।