दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
09-Jan-2020 07:51 AM
DELHI: 22 जनवरी को निर्भया के गुनहगारों को फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा. गुनहगारों को फांसी देने का वक्त जैसे-जैसे करीब आ रहा है, तिहाड़ जेल में हलचल बढ़ रही है. डेथ वारंट जारी होने के बाद फांसी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन तैयारी पूरी कर रहा है.
इसी क्रम में तिहाड़ जेल महानिदेशालय ने यूपी जेल महानिदेशालय को दोबारा एक चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में यूपी जेल महानिदेशालय से निर्भया के हत्यारों की फांसी के लिए प्रशिक्षित जल्लाद को प्राथमिकता से तलाशने की गुजारिश की है. इस गोपनीय लेटर में तिहाड़ जेल प्रशासन ने मेरठ में मौजूद पवन जल्लाद का भी जिक्र किया है. तिहाड़ जेल प्रशासन पवन जल्लाद से ही निर्भया के गुनहगारों को फांसी के फंदे पर लटकवाना चाहता है. निर्भया के मुजरिमों को फांसी देने के लिए तिहाड़ जेल प्रशासन ने यूपी जेल महानिदेशालय से दूसरी बार संपर्क किया है. करीब 20 दिन पहले भी तिहाड़ जेल महानिदेशालय ने यूपी जेल डिपार्टमेंट से गुजारिश की थी. अब डेथ वारंट जेल महानिदेशालय के पास मौजूद है, ऐसे में इस लेटर में डेथ वारंट का भी जिक्र किया गया है.
तिहाड़ जेल सूत्रों के मुताबिक पवन जल्लाद जेल प्रशासन की पहली पसंद है. पवन एक पुश्तैनी जल्लाद है वो शरीर से भी हट्टा-कट्टा है साथ ही उसने पुरखों के साथ फांसी देने-दिलवाने का काम सीखा है. फांसी देते वक्त पवन जल्लाद से किसी भूल की गुंजाइश ना के बराबर होगी. लिहाजा तिहाड़ जेल प्रशासन ये चाहता है कि निर्भया के गुनहगारों को जल्लाद पवन हीं फांसी पर लटकाए.