हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई बिहार में रामनवमी पर दरिंदगी: 5 साल की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार तेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल
13-Mar-2024 11:24 AM
By First Bihar
SAMSTIPUR : खबर बिहार के समस्तीपुर जिले में रोसरा रेलखंड से निकल कर सामने आ रही है। जहां बुधवार सुबह एक मालगाड़ी बेपटरी हो गई। इससे समस्तीपुर-सहरसा रूट पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। इस रूट पर चलने वाली एक जोड़ी पैसेंजर ट्रेन को रद्द कर दिया गया है। वहीं, जयनगर से मनिहारी जाने वाली जानकी एक्सप्रेस ट्रेन को सहरसा तक परिचालन में एक घंटे के लिए रीशेड्युल किया गया है। दूसरी ओर, मालगाड़ी हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
मिली जानकारी के अनुसार, समस्तीपुर रोसरा रेलखंड पर भगवानपुर देसुआ में लूप लाइन नंबर एक पर जा रही मालगाड़ी का इंजन डेडलाइन को पार करके पटरी से उतर गया। इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही रेल कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि, एआरटी एवं रेलवे के कई अधिकारी मौके पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। इस कारण लगभग ढाई घंटे रेलवे का परिचालन बाधित रहा।
बताया जा रहा है कि मालगाड़ी समस्तीपुर की ओर जा रही थी।इसी दौरान ट्रेन के चालक ने सिग्नल को ओवरलुक कर दिया। इस कारण ट्रेन लूप लाइन पर चली गई और ब्रेकर से टकराकर बेपटरी हो गई। ऐसे में इस रेल हादसे के बाद इस रूट पर चलने वाली ट्रेनों के परिचालन में बदलाव की अधिसूचना जारी की। इसके तहत सहरसा-समस्तीपुर(05243) और समस्तीपुर-सहरसा(05244) पैसेंजर ट्रेन बुधवार को रद्द रहेगी। सहरसा-समस्तीपुर(5291) और समस्तीपुर-सहरसा(05278) पैसेंजर ट्रेन नरहन तक ही चलेगी।