मधुबनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: TOP-10 अपराधी और गांजा तस्कर नरेश यादव गिरफ्तार झारखंड के बोकारो में हाथियों का तांडव, एक ही परिवार के 3 लोगों की रौंदा मुजफ्फरपुर में सरकारी गाड़ी के दुरुपयोग का वीडियो वायरल, तिमुल अध्यक्ष की फैमिली पर सवाल, ग्रामीण SP ने दिए जांच के आदेश पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू
22-Sep-2021 02:20 PM
SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है। जहां पत्रकार विकास रंजन हत्याकांड में कोर्ट ने फैसला सुनाया है। रोसड़ा कोर्ट ने 14 दोषियों को आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। 13 साल बाद रोसड़ा कोर्ट का यह फैसला सामने आया है।
लोजपा के रोसड़ा प्रखंड अध्यक्ष स्वयंवर यादव सहित 14 दोषियों को आजीवन की सजा सुनायी गयी है। रोसड़ा एडीजे प्रथम की न्यायालय ने आज यह फैसला सुनाया है। गौरतलब है कि 25 नवम्बर 2008 को पत्रकार विकास रंजन की हत्या कर दी गयी थी। भूमि विवाद के कारण इस घटना को अंजाम दिया गया था।
रोसड़ा कोर्ट ने आज इस मामले में फैसला सुनाया है। रोसड़ा कोर्ट की अधिवक्ता हीरा देवी ने बताया कि जमीन के विवाद को लेकर पत्रकार विकास रंजन की हत्या की गयी थी। आज कुल 14 दोषियों को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनायी है। पत्रकार विकास रंजन की हत्या का षड्यंत्र उनके परिवार के लोगों ने ही रची थी। इस मामले को लेकर न्यायालय पर सबकों भरोसा था जो खड़ा उतरा है।