घर से बुलाया, फिर गोलियों से भून डाला… मकई के खेत में मिला युवक का शव, 48 घंटे में तीसरी हत्या से दहशत BIHAR NEWS : वर्दी में रील बनाना पड़ा भारी! दारोगा को SP ने किया सस्पेंड, जानिए क्या है बिहार पुलिस का गाइडलाइंस कोल्ड स्टोरेज हादसे में बिहार के तीन मजदूरों की मौत, कई घायल, गांव में पसरा मातम BIHAR NEWS : 12th का रिजल्ट आने के बाद हैं Confuse? जानिए Bihar में College Admission का क्या है पूरा प्रोसेस वरना छूट सकती है सीट! प्यार, धोखा और खौफनाक साजिश… लेडी टीचर मर्डर केस में बड़ा खुलासा, जीजा ने ही करवाई हत्या BIHAR NEWS : नारियल में नहीं था पानी… और मच गया बवाल! ₹50 की बात पर 10 लोग घायल, 30 पर केस Bihar News: झगड़े के बाद उठाया खौफनाक कदम… तीन मंजिला मकान से कूदे पति-पत्नी, पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल Patna NEET Case : पटना NEET छात्रा कांड में बड़ा अपडेट: कोर्ट ने CBI से मांगी ताजा रिपोर्ट, 30 मार्च डेडलाइन Bihar News : डेडलाइन खत्म… अब हड़ताली राजस्व अफसरों की जाएगी नौकरी, लिस्ट हो रहा तैयार; दो दिन में हो जाएगा हिसाब -किताब BIHAR NEWS : बिहार में डिजिटल क्रांति! “बिहार वन” से घर बैठे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं; इस महीने से होगी शुरुआत
21-Jun-2022 10:17 AM
ARRAH: भोजपुरी सुपर स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह को तलाक मामले में आज यानी मंगलवार को आरा सिविल कोर्ट के कुटुम्ब न्यायालय में रिकॉन्सिलिएशन का तारीख मिला है। लेकिन, सूत्रों के हवाले से जो खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह की तबियत खराब है तो वहीं पवन सिंह भी सूटिंग में व्यस्त हैं। संभावना जताई जा रही है कि पवन और ज्योति आज की तारीख पर कोर्ट नहीं पहुंच सकते हैं। हालांकि अभी दोनों की ओर से इसकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।
आपको बता दें कि भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने तलाक के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई थी। ज्योति ने अपने अपने पति पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। ज्योति सिंह पवन सिंह की दूसरी पत्नी हैं, जिन्होंने उनपर प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। ज्योति ने यह भी कहा कि पवन ने उनका दो बार अबॉर्शन भी कराया है। बता दें कि पवन और ज्योति कई महीनों से अलग रह रहे हैं।