बिहार में चार लोगों की संदिग्ध मौत, कई की आंखों की रोशनी गई; जहरीली शराब पीने से जान जाने की आशंका घर में कितने गैस सिलेंडर रखना सही? जरूरत से ज्यादा जमा करने पर हो सकती है सख्त कार्रवाई, जानिए पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें पटना के सभी गैस एजेंसियों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती, गड़बड़ी करने वालों की खैर नहीं; DM की अपील- LPG सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों से बचें BIHAR RAID : पशुपालन विभाग का फील्ड ऑफिसर 30 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में फर्जी प्रमाणपत्र वाले टीचर्स के खिलाफ कार्रवाई तेज, तीन शिक्षकों पर केस दर्ज बिहार में कलियुगी बेटा बना हैवान, संपत्ति के लालच में मां के मुंह में पिस्टल डालकर मारी गोली BIHAR NEWS : स्कूल से लौट रहे शिक्षक के साथ जंगल में क्या हुआ? हथियारबंद बदमाशों ने रोकी बाइक, साथ बैठी महिला को ... बिहार में हत्या की सनसनीखेज वारदात: पार्टी के बहाने बुलाकर युवक को मौत के घाट उतारा, सिर काट कर साथ ले गए बदमाश
03-Feb-2022 06:08 PM
SUPAUL: बिहार में पूर्ण शराबबंदी है इसके बावजूद लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं और शराब पीते पकड़े जा रहे हैं। सुपौल में भी शराब के नशे में धुत एक शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। श्रवण मुखिया नामक इस शख्स को जब पुलिस थाने लेकर पहुंची और जब मीडिया ने सवाल किया तब उसकी बाते सुन वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गये। उसका कहना था कि जो उसे अच्छा नहीं लगता है वही काम उसकी पत्नी करती है। उसी के गम में उसने शराब पी लिया ताकि अपनी दुख को झेल सके।
मामला सुपौल के सदर थाना क्षेत्र का है। जहां से पुलिस ने श्रवण मुखिया नामक एक शख्स को गिरफ्तार किया। उसका कहना था कि पत्नी उसकी एक बात नहीं मानती है। वह आम कहता है तो वो इमली सुनती है। इस बात से वो काफी परेशान रहता है। इसी गम को भुलाने के लिए उसने शराब पी ली थी लेकिन तभी पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति ने इस बात की सूचना पुलिस को दे दी।
हालांकि उसने यह भी बताया कि तीन महीने पहले ही उसने शराब छोड़ दी थी लेकिन बीते कुछ दिनों से पत्नी की बात नहीं मानने के कारण वह काफी दुखी था। वह बोलता कुछ है और पत्नी करती कुछ है। उसकी बात को वह अनसुना कर देती है। पत्नी के इसी रवैय्ये से दुखी होकर आज उसने गम मिटाने के लिए शराब को हाथ लगाया है। लेकिन किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी और पुलिस उसे गिरफ्तार करके थाने लेकर पहुंची है।
वही सदर थाने के एसआई त्रिभुवन पांडेय का कहना है कि ब्रह्मपुर में आरोपी शराब पीकर हंगामा मचा रहा था। तभी उसी के पड़ोसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शराबी को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल टेस्ट में भी शराब पीने की पुष्टि हुई जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
https://twitter.com/firstbiharnews/status/1489226990993702913?s=20&t=QMFxXL2FLAHMgFLSP3nz0w