पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप
08-Jun-2023 12:06 PM
By Ganesh Samrat/Aryan Anand
PATNA : बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज राजधानी के पासपोर्ट ऑफिस पहुंचे। इस दौरान उनके साथ उनकी पत्नी राजश्री और बेटी कात्यायनी भी मौजूद थी। तेजस्वी यादव लगभग एक घंटे तक पासपोर्ट ऑफिस में मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने विपक्षी दलों की बैठक को लेकर भी बड़ी बात कही है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि - हमारी बैठक से भाजपा डरी हुई है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि - हम बच्चे के पहचान पत्र बनवाने को लेकर पासपोर्ट ऑफिस आये हुए थे। उनका जन्म प्रमाण पत्र दिया हुआ है तो उसी को लेकर यहां आये थे। मेरा अपना खुद का नहीं बच्ची का ही काम था। मेरा पासपोर्ट तो कोर्ट में जमा है।
वही, विपक्षी दल की बैठक को लेकर जब सवाल किया गया कि भाजपा इसका मजाक उड़ा रही है और कह रही है की इससे कोई फायदा नहीं होने वाला है 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर कोई बहाली नहीं है। इसके जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि- उन्होंने पहले ही तय कर लिया है तो फिर चुनाव की क्या जरूरत है। यह सब बेकार की बात है, उनको कहने दिगिए न। वो लोग तो डरे हुए हुए हैं 2024 को लेकर।
तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा वाले लोग तो अभी कर्नाटका हारे हैं। उससे पहले हिमाचल प्रदेश हारे थे। आने वाला छत्तीसगढ़ और राजस्थान भी हारेंगे। उसके बाद दिल्ली और झारखंड भी हारेंगे, चिंता मत करिए। इधर जब केसीआर के बिहार आगमन को लेकर तेजस्वी यादव से सवाल किया गया तो मैंने कहा कि उनसे बात नहीं हुई है बाकी लोग तो आएंगे। 15 पाटिया है उसमें से सभी पार्टी के प्रमुख नेता आ रहे हैं। राहुल गांधी और मलिकार्जुन खरगे दोनों बिहार आ रहे हैं।