Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
29-Jan-2023 03:48 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने अपने ही पति पर दोस्तों के साथ मिलकर रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का आरोप है कि जब वह पति की इस करतूत का विरोध करती है तो उसके साथ मारपीट की जाती है। किसी प्रकार महिला घर से भाग निकली और पति की हैवानियत की जानकारी पुलिस को दी है। घटना राजीव नगर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी पति पिछले दो महीने से अपनी ही पत्नी को दोस्तों के सामने परोस रहा था। जब पीड़ित महिला इस बात का विरोध करती थी तो हैवान पति उसके साथ मारपीट किया करता था। पीड़ित महिला नगर निगम में सफाईकर्मी का काम करती है और उसका पति ट्रैक्टर ड्राइवर है। पीडित महिला पिछले कई दिनों से पति की करतूत की जानकारी पुलिस को देने की कोशिश कर रही थी, इसी बीच वह घर से भाग निकली और राजीव नगर थाना पहुंचकर पति के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है और आरोपी पति को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। पीड़िता ने अपने पति और उसके दोस्तों के ऊपर मारपीट और छेड़खानी का आरोप लगाया है। पूरे मामले में राजीव नगर थाना के एसएचओ नीरज कुमार ने बताया कि पीड़िता के द्वारा दिए गए आवेदन की जांच कराई जाएगी। इस मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।