ब्रेकिंग न्यूज़

तेजस्वी की हार पर मांझी ने कसा तंज, कहा..पैसा लेकर टिकट बेचिएगा तब विधायक मोबाइल ऑफ नहीं करेंगे तो क्या करेंगे मुजफ्फरपुर में किशोर को गोली मारने वाला जीतन राय गिरफ्तार, गोल्ड लूट कांड में भी था वांटेड नवादा में मेला देखने गये बच्चे को लगी गोली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती वैशाली पहुंचे थाईलैंड के 300 बौद्ध भिक्षु, विश्व शांति के लिए की विशेष प्रार्थना बिहार राज्यसभा चुनाव: NDA की जीत पर रोहित कुमार ने जनता का जताया आभार, तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार में NDA ने सारी सीटें जीती: BJP कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, जयश्री राम के लगे नारे राज्यसभा चुनाव के नतीजे आधिकारिक तौर पर जारी, नीतीश कुमार और नितिन नबीन को 44 विधायकों का मिला वोट उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद

Home / news / पत्नी ने कर्नल आशुतोष शर्मा को दी आखिरी सलामी, नहीं बहने दिए आंखों...

पत्नी ने कर्नल आशुतोष शर्मा को दी आखिरी सलामी, नहीं बहने दिए आंखों से आंसू

05-May-2020 10:45 AM

DESK : जयपुर में जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा को आज सुबह अंतिम विदाई दी गयी।  शहीद कर्नल आशुतोष शर्मा को जयपुर में पूरे सैन्य सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गयी।  कर्नल आशुतोष शर्मा को अंतिम विदाई देने के लिए बीजेपी नेता मेजर राज्य वर्धन सिंह राठौर भी पहुंचे। इस दौरान पत्नी पल्लवी शर्मा ने उन्हें आखिरी सलामी दी तो सारा माहौल गमगीन हो गया।


इससे पहले कर्नल शर्मा की पत्नी पल्लवी ने कहा था कि , 'मुझे गर्व है कि पति देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए। उनकी शहादत पर आंसू नहीं बहाऊंगी। देश के लिए कुर्बान होना सम्मान की बात है, यह उनका फैसला था, इसका पूरा सम्मान करूंगी।' पल्लवी ने जो वादा किया था उसे निभाया । इस दौरान भी उन्होनें अपने आंसूओं को काबू में रखा जब कर्नल की अंतिम यात्रा निकल रही थी। 


कर्नल आशुतोष को दो बार कश्मीर में ऑपरेशन के लिए वीरता का सेना मेडल मिल चुका था। एक मेडल पिछले साल ही मिला था। कश्मीर में उन्हें 'टाइगर' के नाम से जाना जाता था। मेजर अनुज ने भी अपनी आखिरी इंस्टा पोस्ट में लिखा था कि जैसे जैसे आप उम्र में बढ़ते हैं आपको पता चलता है कि बहादुरी और प्रतिष्ठा से बड़ा कुछ नहीं है...अगर आपमें ये नहीं है तो आप बूट पर लगी मिट्टी की तरह है।"


वहीं शहीद जवानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी श्रद्धांजलि देते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा था कि ‘‘हंदवाड़ा में शहीद हुए हमारे साहसी सैनिकों और सुरक्षाकर्मियों को श्रद्धांजलि। उनके पराक्रम और शहादत को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। उन्होंने पूरे लगन से देश की सेवा की और अपने नागरिकों की रक्षा के लिए अथक कार्य किए. उनके परिजन और दोस्तों से सहानुभूति प्रकट करता हूं।’’


बता दें कि हंदवाड़ा एनकाउंटर में शनिवार रात को सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स (आरआर) के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल आशुतोष शर्मा समेत 5 जवान शहीद हो गए। करीब 15 घंटे चले ऑपरेशन में दो आतंकी भी ढेर हुए हैं जिसमें एक लश्कर-ए-तैयबा का कमांडर है. जो पाकिस्तानी नागरिक है।