Patna Metro : पटना मेट्रो कॉरिडोर-2: रेलवे से NOC मिलने के बाद मोइनुल हक स्टेडियम से राजेंद्र नगर टर्मिनल तक तेज हुआ काम LPG Cylinder : PNG कनेक्शन वालों को LPG सरेंडर करना होगा! गैस संकट के बीच सरकार का बड़ा आदेश मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी
26-Jun-2020 10:49 AM
DESK : एक शख्स को पांच शादी करना महंगा पड़ गया. पहली पत्नी ने उसकी मर्डर की प्लानिंग की और बेरहमी से उसका कत्ल करा दिया. मामला उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद के कोतवाली बड़ौत क्षेत्र के बड़ौली गांव है. जहां पुलिस ने एक शख्स की हत्या का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.
बताया जा रहा है कि बड़ौली गांव के रहने वाले नीटू की घर में घुसकर बेरहमी से हत्या कर दी गई थी. सरेआम हुई इस वारदात ने पुलिस महकमे में भी हड़कंप मचा दिया था. जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी थी. जांच के दौरान पता चला कि नीटू ने पांच शादी की थी. उसकी पहली पत्नी के साथ उसका विवाद चल रहा था. जिसके आधार पर पुलिस ने उसकी पहली पत्नी रजनी से पूछताछ की तो हत्या की वारदात से पर्दा उठ गया.
उसकी पत्नी ने ही सुपारी देकर पति की हत्या कराई थी.उसे शक था कि उसका पति उसकी सौतन के नाम अपनी सारी संपत्ति कर देगा. नीटू ने दो अन्य महिलाओं से भी शादी की थी. रजनी को शक था कि नीटू अपनी संपत्ति अपनी दूसरी पत्नी के नाम करने वाला है, जिसके चलते उसने दिल्ली में नीटू के दोस्त रोहित के साथ मिलकर योजना बनाई. वहीं पुलिस के अनुसार नीटू उर्फ विकास ने पांच लव मैरिज कर रखी थी. मृतक अपनी पहली पत्नी को दूसरी पत्नियों के सामने नौकर बनाकर रखता था. इसी बात से तंग आकर मृतक की पहली पत्नी ने हत्या की साजिश रची थी. उसने इसके लिए शूटर को 6 लाख की सुपारी दी थी.