किसान के बेटे शिवराज ने UPSC में हासिल की सफलता, चौथे प्रयास में 496वीं रैंक, बनमनखी के सौरभ रंजन को 567वां स्थान नेपाल चुनाव में बालेन शाह की शानदार जीत, भारत विरोधी केपी ओली शर्मा की हार बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल बिहार में ओवैसी के विधायक को धमकी, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की रंगदारी; कनाडा से आया व्हाट्सएप कॉल नीतीश कुमार की मीटिंग में गए पूर्व विधायक, पीछे से चोरों ने घर कर दिया साफ; कैश-गहने और जरूरी कागजात गायब बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार के ‘सिल्क सिटी’ पर अमेरिका-ईरान तनाव का व्यापक असर, 25 करोड़ का ऑर्डर रद्द; बुनकरों के सामने गहराया संकट बिहार में करोड़ों की ठगी का भंडाफोड़: इन्वेस्टमेंट के नाम पर 20 करोड़ ऐंठे, गिरोह का सरगना गिरफ्तार यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम यहां बनेगा बिहार का दूसरा चिड़ियाघर, परियोजना को मिली सैद्धांतिक मंजूरी; जल्द शुरू होगा काम
12-Mar-2022 08:34 PM
BEGUSARAI: एक शख्स ने अपनी पत्नी से सौ रुपये मांगी और जब उसने रुपये देने से मना कर दिया तब पति ने जाकर शराब पी ली। जब नशा चढ़ा तब उसने कीटनाशक दवा खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की। आनन-फानन में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों की तत्परता से उसकी जान बच पायी।
घटना चेरियाबरियापुर थाना क्षेत्र के खजांपुर की है जहां सर्वदेव पासवान 35 वर्षीय बेटे विकेश पासवान पिछले दिनों ही कोलकाता से अपने घर पहुंचा था। जुए में छह हजार रुपये हारने के बाद वह पत्नी से सौ रुपये मांगने लगा लेकिन उसकी पत्नी ने पैसे देने से इनकार कर दिया और अपने बच्चों को लेकर घर से बाहर चली गई। विकेश को लगा कि यदि उसके ससुराल वालों को इसकी खबर लग गई तो वह उसे छोड़ेंगे नहीं।
युवक ने देसी शराब पी लिया और जब नशा चढ़ा तब कीटनाशक दवा भी खा ली। जिसके बाद वह गढपुरा थाना क्षेत्र स्थित कनौसी गांव अपने ससुराल पहुंच गया। ससुराल पहुंचते ही वह जमीन पर गिर पड़ा। जिसके बाद ससुरालवाले घबरा गये। उसे गढपुरा पीएचसी में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया।जहां बेगूसराय सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी जान बचायी।