gold tagging rule : सोना खरीदने वालों के लिए बड़ा झटका! सरकार बदलने जा रही नियम, अब यह कोड होगा अनिवार्य बिहार पुलिस का बड़ा एक्शन, CSP लूटकर भाग रहे बदमाशों को फिल्मी स्टाइल में दबोचा डायल 112 की टीम पर ONLINE घूस लेने और गाली देने का आरोप, स्मैकियर की सूचना देने पर पुलिस कर्मियों ने पीटा Bihar Weather : बिहार में मौसम का बदला मिजाज: 7 से 9 अप्रैल तक तेज हवा, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, कई जिलों में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार...
06-Sep-2021 05:43 PM
By RANJAN
SASARAM: सासाराम में एक पति ने पत्नी की जमकर पिटाई कर दी। घायल पत्नी का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है। पीड़ित पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसके बाद आरोपी पति को थाने बुलाया गया। जहां दोनों की काउंसलिंग की गयी। फिलहाल महिला की स्थिति सामान्य बनी हुई हैं।
मामला सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के राज कॉलोनी का है जहां एक पत्नी ने पति पर गंभीर आरोप लगाया है। 30 वर्षीय वंदना कुमारी ने पति पर मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला का कहना है कि शादी के बाद से ही पति शारिरीक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया करता है। उसकी एक बेटी है लेकिन पति को बेटे की चाहत है।
बेटा नहीं होने के कारण वह अक्सर उसकी पिटाई किया करता है। अब तक उसने हद ही कर दी। जब भी वह घर पर नहीं रहती है तो उसका पति दूसरी लड़की को घर पर लाता है। वंदना का कहना है कि भतीजे के मुंडन में वह मायके गयी हुई थी। बीच में राखी का त्योहार आ गया था। वही जब भाई को राखी बांधकर ससुराल पहुंची तब पता चला कि दूसरी लड़की कई दिनों से घर पर रह रही थी।
जब पति से इस बात की चर्चा की गयी तब वह आगबबूला हो गया और पिटाई करने लगा। पिटाई से वह बुरी तरह से घायल हो गयी जिसके बाद सदर अस्पताल में उसे एडमिट कराया गया। जहां उसकी स्थिति अब सामान्य है। पीड़िता का कहना है कि जब से पहली बेटी हुई है तब से उसे प्रताड़ित किया जा रहा है। पति के खिलाफ पीड़िता ने नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है।
पीड़िता ने बताया कि छोटी से छोटी बातों को लेकर उसे मारा पीटा जाता है। जब महिला ने थाने में शिकायत दर्ज करायी तब पुलिस ने पीड़िता के पति अशोक कुमार को थाने पर बुलाया जिसके बाद वंदना को भी बुलाया गया। दोनों की काउंसलिंग की गयी और समझाने की कोशिश की गयी है। ऐसे में अब देखना यह होगा कि पुलिस की यह पहल कितना कारगर साबित हो पाती है।